फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बिगड़ते हालात: एक दिन में सर्वाधिक 142 मौतें, 6472 नए केस, 97 की हालत नाजुक

Thu, 29 Apr 2021 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

97 संक्रमितों की हालत नाजुक बनी हुई है और 700 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। सूबे में 6472 नए मामले भी सामने आए हैं। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना कहर बरपा रहा है। बुधवार को कोरोना ने 142 मरीजों की जान ले ली। वहीं, 97 संक्रमितों की हालत नाजुक बनी हुई है और 700 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। सूबे में 6472 नए मामले भी सामने आए हैं। 

विज्ञापन


पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 7107801 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें से 358186 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अच्छी बात यह है कि इनमें से 295988 ठीक हो चुके हैं। इस समय राज्य में 53426 सक्रिय मामले हैं। 


बुधवार को गुरदासपुर में 22, अमृतसर में 18, संगरूर में 17, लुधियाना में 15, मोहाली में 12, पटियाला में 10, जालंधर में 8, रोपड़ में 6, फिरोजपुर व होशियारपुर में 5-5, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर व फाजिल्का में 4-4, मानसा, मुक्तसर, तरनतारन में 3-3 और पठानकोट, मोगा, बरनाला में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ दिया। पंजाब में अब तक संक्रमण से 8772 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांवाें में बढ़ रही मृत्यु दर

शहरों के मुकाबले पंजाब के गांव कोरोना संक्रमण के लिहाज से सुरक्षित नहीं रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों से 2.1 प्रतिशत ज्यादा मृत्यु दर दर्ज की गई है। जबकि शहरों में गांवों के मुकाबले 0.7 प्रतिशत मृत्यु दर है। गांवों में बढ़ती मृत्यु दर को लेकर पंजाब सरकार चिंतित है। शहरों के साथ ही गांवों में भी सरकार बंदिशें बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में खुलासा हुआ है कि 1 जनवरी 2021 से अप्रैल 2021 तक पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में 58 प्रतिशत संक्रमण से मौतें दर्ज की गई हैं। साथ ही 27 प्रतिशत पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। जबकि सूबे की शहरी आबादी में 73 प्रतिशत पॉजिटिव केस और 42 प्रतिशत कोविड मौतें दर्ज की गई हैं। इससे स्पष्ट हो गया है कि गांवों में शहरों की अपेक्षा कोरोना के मामले कम होने के बावजूद मौतें अधिक हो रही हैं। राज्य के शहरी क्षेत्रों में 0.7 प्रतिशत के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड से होने वाली मृत्यु दर 2.8 प्रतिशत है। जबकि इस समय पंजाब में मृत्यु दर 2 प्रतिशत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें