फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के सीएम फेस सर्वे पर सवाल: नवजोत सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल को कहा घोटालेबाज, चुनाव आयोग से की शिकायत

Mon, 24 Jan 2022 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव में जुटे आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने चुनाव आयोग को शिकायत दी है।  
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने सोमवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के सीएम फेस के किए गए सर्वे पर सवाल उठाए। 

विज्ञापन


सिद्धू ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा कि चुनाव आयोग से अनुरोध है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आईपीसी के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। सिद्धू ने लिखा कि जनता चुनेगी अपना सीएम के रूप में आप द्वारा टेलीफोन कॉल के माध्यम से अपने सीएम चेहरे के चुनाव के संबंध में फर्जी प्रचार किया जा रहा है क्योंकि यह गणितीय रूप से व्यवहार्य नहीं है। 

फोन नंबर पर मिले संदेशों की संख्या पर उठाया सवाल

पत्रकारवार्ता में सिद्धू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आप के सीएम चेहरे के लिए एक नंबर लांच किया और कहा कि उन्हें लगभग 21 लाख संदेश मिले। सिद्धू ने कहा कि एक प्राइवेट नंबर 5000 से अधिक संदेश या कॉल प्राप्त नहीं कर सकता, भले ही वह 24 घंटे 7 दिन चालू रहे। यह लोगों को बरगलाने का घोटाला है। 
 
नवजोत सिद्धू ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल एक 'घोटालेबाज' हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से शिकायत की है...आज कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। वह अपनी गंदी चाल से पंजाब के लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहा है...आप ने फेक न्यूज का हाइब्रिड मॉडल बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें