फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सीएम हाउस के बाहर अड़े कांग्रेसी, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

Sat, 15 Oct 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
सीएम बादल के आवास पर तीसरे दिन भी कांग्रेसी विधायकों का धरना जारी रहा। देखिए तीसरे दिन की तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
दशहरे के दिन लुधियाना में चिट्टे (नशीला पदार्थ) का रावण दहन करने के दौरान हुई मारपीट की घटना के बाद से सीएम प्रकाश सिंह बादल के आवास पर शुरू हुआ कांग्रेस का धरना शनिवार को भी जारी रहा। धरनारत नेता के लिए दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर कांग्रेसी विधायक डटे रहे। 
विज्ञापन

3 of 9
पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
धरना खत्म होने को लेकर खबर लिखे जाने तक भी विधायकों और नेताओं के बीच बैठक का सिलसिला जारी था। धरने पर बैठे कांग्रेसी नेताओं ने दशहरा के मौके पर लुधियाना में चिट्टा रावण जलाने के मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों और शिअद कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

4 of 9
पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े कांग्रेसी
धरने पर बैठे कांग्रेसी नेताओं से अंबिका सोनी ने कहा कि कांग्रेस अब पंजाब में बादल सरकार का गुंडाराज नहीं चलने देगी। शुक्रवार को कैप्टन अमरिंदर ने कहा था कि अकालियों को चिट्टे का रावण जलाने पर एतराज है। फिर भी कांग्रेस के नेता प्रदेश के सभी हलकों में चिट्टे का रावण का दहन कर सरकार के खिलाफ प्रति विरोध प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 9
शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सीएम आवास जाने से रोका
इस बीच शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन भी शनिवार को यहां पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटा दिया। 
विज्ञापन

6 of 9
शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सीएम आवास जाने से रोका - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 11 बजे से ही प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। वे पार्किंग ग्राउंड तक  ही पहुंचे थे कि पुलिस कर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।  
विज्ञापन

7 of 9
शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सीएम आवास जाने से रोका
पिछले कुछ दिनों से सीएम आवास के बाहर लगातार धरना प्रदर्शन का दौर चल रहा है। पंजाब सूबे की जंगी विधवाएं पहले से ही अपनी मांगों को लेकर यहां डटी हैं। जबकि लुधियाना में चिट्टे (नशीला पदार्थ) का रावण दहन करने को लेकर नेताओं में हुई मारपीट की घटना को लेकर  कांग्रेसी भी धरने पर डटे हैं। 

8 of 9
शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सीएम आवास जाने से रोका
शनिवार को अचानक  शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार के लोग भी यहां पहुंच गए। इससे चंडीगढ़ पुलिस के हाथ पैर फूल गए। 
विज्ञापन

9 of 9
शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सीएम आवास जाने से रोका
पुलिस ने आनन-फानन में निर्णय लेकर उन्हें यहां से हटाया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को पकड़कर थाने ले गई, जहां से बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें