विधानसभा चुनाव से पहले 650 कर्मचारियों की पुलिस ने लाठियों से जमकर सेवा की। लाठीचार्ज सीएम आवास के करीब हुआ। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 11
Punjab Police Lathicharge
- फोटो : अमर उजाला
बीते कई दिनों से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलका लंबी में धरना कर रहे सुविधा कर्मियों पर शुक्रवार को गांव बादल में सीएम निवास की ओर कूच करते समय पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान करीब 12 कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 11
Punjab Police Lathicharge
इससे पहले सुविधा कर्मियों की ओर से दो नाके तोड़ देने पर पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट भी हुई। लंबी में धरने पर बैठे करीब छह सौ सुविधा कर्मचारी शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव बादल की ओर जाने लगे थे।
4 of 11
Punjab Police Lathicharge
इस दौरान सुविधा कर्मियों और पुलिस में लंबी रजबाहे और ख्योंवाली की चौकी पर दो जगहों पर झड़प हो गई। यहां कम पुलिस कर्मी होने की वजह से सुविधा कर्मी आगे बढ़ने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
5 of 11
Punjab Police Lathicharge
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तुरंत हरकत में आते हुए विभिन्न थानों की पुलिस एकत्र कर गांव बादल से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले सभी कर्मचारियों को घेरकर लाठीचार्ज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
6 of 11
Punjab Police Lathicharge
- फोटो : अमर उजाला
इसमें महिला सुविधा कर्मचारियों समेत कई घायल हो गए। इस बीच पथराव बाजी भी हो गई। पुलिस ने कर्मचारियों को काबू करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
7 of 11
Punjab Police Lathicharge
- फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज में अमरीक सिंह, चरनजीत सिंह, सतनाम सिंह, नरेश कुमार, विनोद कुमार, वरिंदर सिंह, राजीव कुमार और गौरव समेत कई सुविधा कर्मी घायल हो गए। कईयों को मामूली चोटें भी आई हैं।
8 of 11
Punjab Police Lathicharge
- फोटो : अमर उजाला
तीन पुलिस कर्मी भी घायल बताए जाते हैं। इनमें से एक पुलिस कर्मी गांव बादल और दो मुक्तसर के अस्पताल में दाखिल हैं। उधर, लाठीचार्ज के बाद भी सुविधा कर्मी ख्योंवाली-बादल सड़क के बीच धरने पर बैठे रहे।
9 of 11
Punjab Police Lathicharge
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने यहां उन्हें फिर मनाने की कोशिशें की, मगर न मानने पर जबरन हिरासत में लेकर विभिन्न थानों में ले गए। मौके पर पहुंचे एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि सुविधा कर्मियों ने ख्योंवाली चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ बुरी तरह मारपीट की है।
10 of 11
Punjab Police Lathicharge
- फोटो : अमर उजाला
यहां तक उनकी वर्दियां भी फाड़ दी। इसके बाद बैरिगेट तोड़कर गांव बादल की ओर बढ़ने की कोशिश की। इस पर मजबूरन प्रशासकीय आदेशों पर लाठीचार्ज का एक्शन लेना पड़ा।
पीटाई की शिकार हुई पांच माह की गर्भवती कुलदीप कौर निवासी फतेहगढ़ साहिब ने आरोप लगाते कहा कि एसपी बलराज सिंह ने उसे कथित तौर पर लातें और डंडे मारे। यही नहीं काफी बुरा-भला भी कहा। इस अधिकारी ने अन्य महिला कर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया।