फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में फंसे सिद्धू: पंजाब कांग्रेस प्रधान पर एनआरआई बहन ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Fri, 28 Jan 2022 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में शुक्रवार को सिद्धू की अमेरिका से आई बहन सुमन तूर ने आरोप लगाया कि 1986 में उनके पिता की मृत्यु के बाद नवजोत सिद्धू ने अपनी बूढ़ी मां को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करतीं सुमन तूर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में विधानसभा चुनाव के मौजूदा माहौल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर गंभीर पारिवारिक आरोप लगे हैं। खास बात यह है कि ये आरोप किसी बेगाने ने नहीं बल्कि अमेरिका में रहने वाली उनकी बड़ी बहन सुमन तूर ने लगाए हैं। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में शुक्रवार को बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुमन तूर ने कहा कि 1986 में पिता भगवंत सिंह की मौत के बाद नवजोत सिद्धू ने मेरी मां और बड़ी बहन को घर से निकाल दिया और 1989 में रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मां की मौत हो गई, जबकि वह लावारिस नहीं थी। 

विज्ञापन


सुमन ने सिद्धू पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके परिवार के साथ ज्यादतियां कीं। उन्होंने रोते हुए अपनी मां के लिए इंसाफ की अपील करते हुए कहा कि सिद्धू ने संपत्ति के लिए हमारी मां को मार डाला। आज सिद्धू जिस पैसे से ऐश कर रहे हैं, वह मेरी मां के खून से रंगे हैं। उन्होंने पंजाब की सभी माताओं-बहनों से अपील की है कि उनकी मां को इंसाफ दिलाएं।


विज्ञापन

 

सुमन ने बताया कि पिता की मौत के बाद सिद्धू ने पिता के मकान पर कब्जा कर लिया। 1987 में एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धू ने झूठ बोला था कि उनके माता-पिता कानूनी तौर पर अलग हो गए थे। इसे लेकर उनकी मां ने सिद्धू पर केस भी किया था। उन्होंने कहा कि सिद्धू अपने परिवार के दुख-सुख में कभी शामिल नहीं हुए। जब उनकी बड़ी बहन की मौत हुई तो वह अकेली रह गईं अपनी भांजी को अपने साथ विदेश ले गईं, जिसका आज एक स्पेशल बच्चा है लेकिन नवजोत सिद्धू ने कभी उनके परिवार की सुध नहीं ली।

सुमन तूर ने कहा- हमने बहुत मुश्किल समय देखा। मेरी मां चार महीने अस्पताल में रही। मैं जो भी दावा कर रही हूं, उसके दस्तावेजी सबूत मेरे पास हैं। उन्होंने नवजोत सिद्धू को भी चुनौती दी कि वह कोई ऐसा सबूत पेश करें, जिससे साबित हो कि हमारी मां हमारे पिता से अलग हो गई थीं। उन्होंने कहा कि पिता की मौत के तुरंत बाद सिद्धू ने संपत्ति हड़पने के लिए मां और बड़ी बहन को घर से निकाल दिया। सुमन तूर ने दावा किया कि वह 10 जनवरी को नवजोत सिद्धू से मिलने गई थीं लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया और घर का दरवाजा भी नहीं खोला। इसके बाद ही उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


सिद्धू के पिता के थे दो विवाह, सुमन को पहचानती नहीं: नवजोत कौर
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर उनकी बड़ी बहन सुमन तूर द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर नवजोत सिद्धू तो सामने नहीं आए लेकिन उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा है कि वह सुमन तूर को जानती ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ इतना पता है कि नवजोत सिद्धू के पिता भगवंत सिंह सिद्धू ने दो विवाह किए थे और उनके पहले विवाह से दो बेटियां थीं लेकिन मैं उन्हें नहीं जानती।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें