फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगान छात्रों से मिले नवजोत सिद्धू: कहा- आपके हर दुख-दर्द में हम साथ, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Fri, 10 Sep 2021 02:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़़ में शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने अफगान छात्रों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान सिद्धू ने उन्हें जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। दरअसल, अफगान छात्रों ने सेक्टर 36 स्थित पीपुल्स कंवेंशन सेंटर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। नवजोत सिंह सिद्धू इसी में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगान स्टूडेंट्स यूनिटी ग्रुप इन चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं से मिलने शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दू पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं को जाना। आश्वासन दिया कि वह अफगान छात्रों के हर दुख, दर्द में साथ हैं। उन्होंने कहा कि अफगान छात्र लिखित में परेशानियां से अवगत कराएं, हम उन समस्याओं का समाधान करवाएंगे।

विज्ञापन


अफगान छात्रों की ओर से सेक्टर 36 स्थित पीपुल्स कंवेंशन सेंटर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था। प्रेसवार्ता के बाद छात्रों से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मिले। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा भी थे। छात्रों ने अवगत कराया कि तालिबान पर उनका भरोसा नहीं है। उनके कई छात्र साथी वहां फंसे हैं, उनको निकालने में मदद की जाए। इसके अलावा यहां किराये पर रह रहे छात्रों के पास पैसे नहीं हैं। कई समस्याएं आ रही हैं। इन पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निदान करवाने की कोशिश की जाएगी। 

प्रेसवार्ता के दौरान युवासत्ता संस्था के संयोजक प्रमोद शर्मा ने कहा कि अफगानिस्तान की भारत के साथ अच्छी दोस्ती रही है। इसलिए छात्रों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। युवासत्ता के सुरिंदर कुमार कंसल ने अफगान छात्रों को 21 ड्राई राशन किट्स व 21 हजार रुपये मदद के लिए दिए। 
विज्ञापन

पीपुल्स कंवेंशन सेंटर के अवतार सिंह पॉल, मुजद्दीदी एजुकेशन सोसाइटी मनीमाजरा के अध्यक्ष मौलवी मोहम्मद इमरान सिद्दीकी ने कहा कि चंडीगढ़ व पंजाब सरकार को अफगान छात्रों की समस्याओं का निदान करना चाहिए। अफगान छात्र संगठन के पदाधिकारी अब्दुल मुनीर काकर ने अपनी व्यथा बताई। मदद के लिए सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें