फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: इंदिरा गांधी का विवादास्पद स्केच पोस्ट करने वाले माली की दो टूक, कहा-जो कहना था, कह दिया

Mon, 23 Aug 2021 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने माली को हिदायत दी थी कि वे प्रदेश प्रधान को सलाह देने तक ही सीमित रहें वहीं हाईकमान तक भी शिकायत पहुंच गई थी। विवाद बढ़ने पर सिद्धू ने अपने दोनों सलाहकारों मलविंदर सिंह माली और डॉ. प्यारे लाल गर्ग को पटियाला आवास पर बुलाया। 
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने शनिवार को अपने फेसबुक पेज पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का विवादास्पद कार्टून पोस्ट किया था। इसके बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई थी। जहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें हिदायत दी थी कि वे प्रदेश प्रधान को सलाह देने तक ही सीमित रहें वहीं हाईकमान तक भी शिकायत पहुंच गई थी। विवाद बढ़ने पर सिद्धू ने अपने दोनों सलाहकारों मलविंदर सिंह माली और डॉ. प्यारे लाल गर्ग को पटियाला आवास पर बुलाया। 

विज्ञापन


इसके बाद मालविंदर माली ने दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी का विवादास्पद स्केच पोस्ट करने पर दो टूक कहा कि उन्हें जो कुछ भी कहना था, उसे वे सोशल मीडिया पर कह चुके हैं। वह अंतिम है। अगर कोई गलती करता है, तो उसे प्रतिबिंबित करना चाहिए। हमें पंजाब के कल्याण के लिए काम करना जारी रखना चाहिए।
 

बैठक के बाद प्यारे लाल गर्ग ने कहा कि उन्होंने सिद्धू से राज्य के विकास के मुद्दों पर बात की। गर्ग ने कहा कि जब कोई सरकार अच्छा काम करती है तो हम उसकी सराहना करते हैं, अगर वह खराब काम करती है तो हम उसकी भी आलोचना करते हैं।
विज्ञापन


वहीं पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने नवजोत सिद्धू से बात की है। उनका कहना है कि बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। ऐसे में संभावना है कि चुनाव के समय इस तरह के विवादों से राजनीतिक लाभ लिया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। किसी को भी इस पर संदेह करने का अधिकार नहीं है। 

सिद्धू के सलाहकार की तरफ से पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का विवादास्पद स्केच पोस्ट करने पर रावत ने कहा कि वह सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थीं। हमारे लिए एक मां की तरह हैं। अगर उनके बारे में कुछ अपमानजनक कहा जाता है, तो हम इसकी निंदा करेंगे। आरोप साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें