फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में सीएम: मेडिकल कॉलेज व सीमेंट फैक्टरी की रखी आधारशिला, कहा- केजरीवाल अंग्रेजों की तरह लूटने की फिराक में

Tue, 14 Dec 2021 10:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को संगरूर जिले के लोगों को चुनाव से पहले बड़ी सौगात दी है। उन्होंने यहां मेडिकल कॉलेज और सीमेंट फैक्टरी की आधारशिला रखी। मेडिकल कॉलेज का 350 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होगा। 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज व सीमेंट फैक्टरी की सीएम चन्नी ने रखी आधारशिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने संगरूर में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज के अलावा 700 करोड़ से स्थापित होने वाली सीमेंट फैक्टरी की आधारशिला रखी। उन्होंने अकाली दल, आम आदमी पार्टी व कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


अकाली दल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने सच्चे अकाली नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उक्त पार्टी का नेतृत्व मास्टर तारा सिंह, गुरचरण सिंह टोहडा व जगदेव सिंह तलंवडी जैसे संघर्षशील नेताओं ने किया है। वर्तमान में बादल परिवार ने इस पार्टी को अर्श से फर्श पर पहुंचा दिया है। 

पार्टी के दो नेताओं पर नशे व बेअदबी के आरोप लग रहे हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तो अंग्रेजों की तरह पंजाब को लूटने की फिराक में हैं। उन्हें पंजाब व पंजाबियत की कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस ने पंजाब की सत्ता, राज घराने से छीनकर आम व्यक्ति को दी है। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि संगरूर में मेडिकल कॉलेज बनने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। वहीं सीमेंट फैक्टरी से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस ने देश को महाशक्ति बनाया है। पंजाब की अधिकांश बड़ी परियोजनाएं (खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी, भाखड़ा डैम, पीजीआई) कांग्रेस की देन हैं। कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला ने मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री चन्नी ने सिंगला समेत विधायक दलवीर सिंह गोल्डी व सुनाम की हलका प्रभारी दामन बाजवा की खूब प्रशंसा की।  

पुलिस को चकमा देकर कार्यक्रम में घुसे प्रदर्शनकारी 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बेरोजगार जत्थेबंदियों के रोष का सामना करना पड़ा। बेरोजगार अध्यापक व एमपीएचडब्ल्यू यूनियनों के सदस्य, सीएम कार्यक्रम में दाखिल होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने में सफल रहे। पुलिस को चकमा देकर यूनियन के सदस्य पंडाल में दाखिल हो गए और सीएम के संबोधन के दौरान नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें