फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला मॉब लिंचिंग मामला: सीएम चन्नी बोले- बेअदबी नहीं हुई, लुधियाना ब्लास्ट में आरडीएक्स के इस्तेमाल की आशंका

Fri, 24 Dec 2021 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नशा तस्करी पर तल्खी दिखाते हुए सीएम चन्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बिक्रम मजीठिया से माफी मांगी और कोर्ट में माफीनामा तक दिया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि कपूरथला जिले में बेअदबी मामले को सुलझा लिया गया है और संबंधित गुरुद्वारे में बेअदबी की कोई घटना नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी की हत्या को देखते हुए अब तक दर्ज प्राथमिकी में संशोधन करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


पंजाब भवन में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने श्री दरबार साहिब में बेअदबी की घटना के मामले में कहा कि उन्होंने इसकी जांच दो दिन में पूरा करने की बात कही थी लेकिन एसजीपीसी ने पहले खुद जांच करने की बात कही है। इसे देखते हुए एसजीपीसी को जांच का मौका दिया गया है। उसके बाद राज्य सरकार अपने स्तर पर जांच का काम करेगी। 

उन्होंने कपूरथला में बेअदबी मामले पर कहा कि इसे हल कर लिया गया है। वहां बेअदबी की घटना नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 19 दिसंबर को कपूरथला के निजामपुर गांव में एक व्यक्ति की उस समय पीटकर हत्या कर दी गई, जब उसने कथित तौर पर एक गुरुद्वारे के ऊपर सिखों के धार्मिक ध्वज निशान साहिब को हटाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


‘लुधियाना ब्लास्ट में आरडीएक्स के इस्तेमाल की आशंका’
लुधियाना अदालत परिसर में बम धमाके की घटना पर मुख्यमंत्री ने आरडीएक्स के इस्तेमाल की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है और केंद्र सरकार के मंत्री किरेन रिजिजू और आला अधिकारी पंजाब पहुंच गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लुधियाना ब्लास्ट को लेकर उन्होंने पहले इतना ही कहा था कि सरकार ने नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। हो सकता है कि इस बम धमाके के तार नशा माफिया से जुड़े हों।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें