फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके से लौटे युवक के पिता व दादी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूके से लौटे युवक के पिता व दादी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं, मां का नमूना अमान्य होने के कारण शुक्रवार को दोबारा लिया जाएगा। चारों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।
विज्ञापन

यूके से 15 दिसंबर को 26 वर्षीय युवक अपने माता-पिता व दादी के साथ चंडीगढ़ लौटा था। एयरपोर्ट पर जांच में युवक पॉजिटिव मिला था। वहां से परिवार सीधे सेक्टर 35 के एक होटल में ठहरा। उसके बाद वह अपने घर चला गया। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली तो दो दिन बाद परिवार के लोगों को जीएमसीएच-32 में क्वारंटीन किया गया। युवक की रिपोर्ट उस समय पॉजिटिव आ गई थी। उसके माता-पिता, दादी का नमूना जांच को लिया गया था। अब पिता और दादी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि युवक को अस्पताल से तभी घर भेजा जाएगा, जब उसकी रिपोर्ट निगेटिव होगी और ओमिक्रॉन की जांच रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें