फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: श्री चमकौर साहिब पहुंचे सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, भूमिहीन किसानों को सौंपे ऋण राहत प्रमाण पत्र

Sun, 03 Oct 2021 04:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रविवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रोपड़ पहुंचे। यहां उन्होंने मोरिंडा की अनाज मंडी में धान खरीद की शुरुआत की और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र में भूमिहीन किसानों और कृषि मजदूरों को कर्ज माफी राहत प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
रोपड़ पहुंचे सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : @CMOPb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र में कृषि मजदूरों और भूमिहीन किसानों को ऋण राहत प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में मिशन लाल लकीर के तहत डिजिटल मैपिंग की शुरुआत की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया

बता दें कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पंजाब में रविवार से धान की खरीद भी शुरू हुई है। सीएम चन्नी ने मोरिंडा की अनाज मंडी से धान खरीद की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि धान की सुचारू खरीद और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे

सीएम चन्नी ने जताया पीएम का आभार 
धान की खरीद जल्द से जल्द शुरू करने पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। शुक्रवार को चन्नी ने पीएम से मुलाकात कर धान की खरीद का मुद्दा उठाया था। चन्नी की मांग पर पीएम ने भरोसा ने जताया था कि वे जल्द ही इस मुद्दे का समाधान देंगे। चन्नी ने कहा कि यह फैसला किसानों की संतुष्टि के लिए धान की निर्विघ्न और सुचारु खरीद यकीनी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। बता दें कि 31 अक्तूबर को केंद्र सरकार ने पत्र जारी कर पंजाब और हरियाणा में 11 अक्तूबर से धान खरीद का आदेश दिया था। हालांकि बाद में सरकार ने रविवार से खरीद की अनुमति दे दी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें