फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ पर आरोप लगे तो कानून ने अपना काम भी किया, नतीजा सभी जानते हैं: कैप्टन अमरिंदर सिंह

Fri, 14 Dec 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
कमलनाथ को मध्यप्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुनने के खिलाफ पंजाब विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किया गया तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सफाई पेश की। शुक्रवार को पंजाब विधानसभा सेशन के दौरान अकाली दल की तरफ से ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किया गया। इसमें कहा गया कि कमलनाथ के खिलाफ 1984 के सिख दंगों के मामले में आरोप लगे थे, उसके बावजदू उन्हें सीएम चुना गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कमलनाथ के पक्ष में बोलते हुए कहा कि आरोप लगे थे तो कानून ने अपना काम भी तो किया। नतीजा आप सभी जानते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने सेशन में अकाली नेताओं की कमलनाथ के साथ की फोटो भी दिखाई। फोटो दिखाते हुए कैप्टन ने कहा कि अकाली नेता भी कमलनाथ से मुलाकातें करते रहे हैं। उन्हें गुलदस्ते भी भेंट करते रहे हैं, तो फिर आज उनके मुख्यमंत्री बनने पर विरोध क्यों कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें