फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : लंच पर मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर-नवजोत सिद्धू, चर्चा- सिद्धू को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी 

Tue, 16 Mar 2021 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू से मुलाकात कर सकते हैं। दोनों नेता कैप्टन के सिसवां फार्म हाउस पर दोपहर का भोजन एक साथ करेंगे। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सिद्धू को विधानसभा चुनाव से पहले कोई महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है।

विज्ञापन


कैप्टन और सिद्धू के बीच लंच पर यह दूसरी मुलाकात होगी। पिछले साल नवंबर में दोनों के बीच मुलाकात हुई थी, जिसे दोनों के बीच मतभेद दूर करने के प्रयास के तौर पर देखा गया था। हालांकि दोनों के बीच बातचीत नहीं थी। अब इस मुलाकात को भी तल्खियां कम करने के प्रयास पर देखा जा रहा है। नवंबर में कैप्टन ने कहा था कि वह और सिद्धू ऐसे मिलते रहेंगे।


बता दें, नवजोत सिद्धू ने 2019 में स्थानीय निकाय मंत्रालय वापस लिए जाने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सिद्धू कैप्टन से नाराज चल रहे थे। सिद्धू ने खुलेआम कहा था मेरा कैप्टन राहुल गांधी है। कांग्रेस आलाकमान सिद्धू को मनाने की लगातार कोशिश कर रहा था। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत सिद्धू को महत्वपूर्ण पद दिए जाने का समर्थन कर ही रहे हैं। इससे पहले 10 मार्च को रावत ने सिद्धू से मुलाकात की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें