फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस का संकट: दिल्ली पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, सोनिया गांधी से मुलाकात कर रखेंगे अपनी बात

Tue, 06 Jul 2021 01:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस इन दिनों आंतरिक मतभेदों से घिरी है। आलाकमान और पार्टी के पंजाब प्रभारी इस संकट को हल करने में जुटे हैं। लेकिन अभी तक कोई बड़ी कामयाबी मिलती नहीं दिख रही है। लगातार पंजाब के नेताओं की दिल्ली में पेशी हो रही है। पार्टी की प्रदेश में स्थिति के बारे में राय ली जा रही है। कैप्टन और सिद्धू के बीच का मतभेद भी जस का तस है। मंगलवार को सोनिया गांधी के साथ होने वाली अमरिंदर सिंह की मुलाकात से पार्टी नेताओं को बड़ी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। वे कांग्रेस की आंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। मंगलवार सुबह वे चॉपर में चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हुए। इससे पहले वह दिल्ली में पार्टी आलाकमान द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी से मुलाकात कर चुके हैं। इन दिनों पंजाब कांग्रेस के नेताओं में मतभेद चरम पर है। नवजोत सिंह सिद्धू लगातार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साध रहे हैं। पहले वह कोटकपूरा गोलीकांड और बेअदबी मामलों को लेकर सरकार पर हमलावर थे लेकिन अब प्रदेश में गहराए बिजली संकट को उन्होंने मुद्दा बना लिया है। 

विज्ञापन


नवजोत सिद्धू पर होगी चर्चा
मंगलवार को सोनिया गांधी के साथ मुलाकात के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश इकाई में समाहित करने और पार्टी के संकट को समाप्त करने के फार्मूले पर कैप्टन और शीर्ष नेतृत्व के बीच चर्चा होगी। विधायकों संग कैप्टन अमरिंदर सिंह के लंच के दौरान प्रदेश में हिंदू वर्ग की उपेक्षा की बात उठी थी। इस दौरान कुछ नेताओं ने यह भी मांग की थी कि पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष फिर से किसी हिंदू को ही बनाया जाए। ऐसे में माना जा रहा है कि सुनील जाखड़ की अध्यक्ष पद से छुट्टी हो सकती है। 

सिद्धू को ये दो पद देने पर कैप्टन सहमत
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देने पर सहमत हैं। पार्टी आलाकमान उन्हें विश्वास में लेने के बाद सिद्धू को उपमुख्यमंत्री या प्रचार समिति का अध्यक्ष बना सकता है।
विज्ञापन


राहुल और प्रियंका से सिद्धू ने की थी मुलाकात
30 जून को नवजोत सिंह सिद्धू ने नई दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। हालांकि इससे पहले राहुल गांधी ने यह कहा था कि मैंने सिद्धू को मिलने के लिए नहीं बुलाया। हालांकि बाद में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई और सिद्धू ने अपना पक्ष रखा। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें