फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन ने की मांग: ब्रिटेन से वापस लाई जाएं शहीद ऊधम सिंह की निजी वस्तुएं, विदेश मंत्री को पत्र लिखा

Wed, 25 Aug 2021 02:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने अपील की है कि यह मुद्दा ब्रिटिश सरकार के समक्ष उठाया जाए, ताकि आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा भारत इस शहीद और महान देशभक्त को अपनी श्रद्धांजलि दे सके।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री को पत्र लिखा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मांग की है कि महान शहीद ऊधम सिंह की निजी वस्तुएं पिस्तौल और निजी डायरी वापस लाने के लिए ब्रिटिश सरकार के साथ बातचीत की जाए। केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने अपील की है कि यह मुद्दा ब्रिटिश सरकार के समक्ष उठाया जाए, ताकि आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा भारत इस शहीद और महान देशभक्त को अपनी श्रद्धांजलि दे सके।

विज्ञापन


पत्र में मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि आपको पता होगा कि इसी पिस्तौल से शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग में, जहां तत्कालीन पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ डवायर के आदेश से सैकड़ों निहत्थे और निर्दोष भारतीयों को गोलियों से भून दिया गया था, ब्रिटिश हुकूमत द्वारा की गई घिनौनी कार्रवाई का बदला लिया था।

यह वही पिस्तौल है, जिससे शहीद ऊधम सिंह ने लंदन के कैक्सटन हॉल में माइकल ओ डवायर को मारा था। मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि यह भी पता लगा है कि शहीद ऊधम सिंह एक निजी डायरी भी रखते थे, जिसे भारत वापस लाया जाना बहुत जरूरी है, ताकि देश के लोग इससे प्रेरणा ले सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें