फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवसः ऑटो में बैठे नजर आए सीएम अमरिंदर सिंह, हर गांव में लगाएंगे 550 पेड़

Wed, 05 Jun 2019 08:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ऑटो की सवारी करते हुए दिखे। यह बिजली चलित ऑटो था। उन्होंने इस दौरान लोगों से पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। वे रोपड़ स्थित आईआईटी में राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कैबिनेट मंत्री चरनजीत चन्नी, साधू सिंह धर्मसोत, विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों ने पर्यावरण की संभाल के लिए सबको आगे आकर अपना योगदान देने का आमंत्रण दिया।

बुधवार को पंजाब सरकार के मिशन पंजाब तंदुरुस्त पंजाब प्रोजेक्ट की पहली वर्षगांठ थी। इस राज्य स्तरीय समागम के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मिशन तंदुरुस्त पंजाब के दूसरे चरण का आगाज किया। इसके साथ ही हरियाली एप-2 भी लॉन्च की। इस दौरान पर्यावरण के लिए बढ़िया काम करने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व का भी वर्ष है। जो पर्यावरण की रक्षा के लिए हमेशा लोगों को संदेश देते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हर गांव में 550 पौधे लगाने की भी बात कही। उन्होंने इस साल के अंत में बूढ्ढे नाले की सफाई का प्रोजेक्ट आरंभ करने का एलान करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें