फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के साथ किसान संगठनों की वार्ता, कैप्टन ने सकारात्मक भावना का स्वागत किया

Fri, 13 Nov 2020 09:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कृषि कानूनों और अन्य मुद्दों पर पैदा गतिरोध पर शुक्रवार को किसान संगठनों और केंद्र के बीच हुई सुखद बातचीत का स्वागत किया है। इसे एक रचनात्मक कदम करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैठक ने पहली बार दोनों पक्षों को खुले माहौल में बातचीत करने का मौका प्रदान किया।

विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि इससे मुद्दे पर बनी उलझन को दूर करने का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने आगे आकर हल ढूंढने की सहमति दी है, जिससे यह संकेत मिलते हैं कि दोनों पक्षों ने कृषि कानूनों के कारण पैदा हुए संकट का हल ढूंढने की जरूरत पर आपसी समझ बना ली है। 

राज्य और समाज के सभी वर्गों के हित में इस मामले के जल्द हल की जरूरत पर कैप्टन ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब को कोविड महामारी के कारण भारी वित्तीय घाटे का सामना करना पड़ा और कृषि कानूनों के कारण पैदा मौजूदा संकट से भी आर्थिक चोट लगी है। यह देश के हित में होगा कि उन मतभेदों को सुलझाया जाए जो इस संकट के हल में बाधा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें