फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन की चाय पार्टी: अमरिंदर सिंह को करना पड़ा सिद्धू का इंतजार, हरीश रावत ने फोन कर बुलाया, चार माह बाद मिले दोनों नेता

Fri, 23 Jul 2021 07:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भारी तल्खी और सियासी मतभेदों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात चार महीने बाद हुई। चाय पार्टी के बहाने दोनों नेताओं ने मुलाकात की। कैप्टन और सिद्धू की तस्वीरें एक साथ आईं तो पंजाब कांग्रेस में सबकुछ सही होने की बातें होने लगीं। लेकिन मतभेदों का सच क्या है, यह भविष्य के गर्त पर छिपा है। 
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भवन में आयोजित कैप्टन की टी पार्टी में नवजोत सिंह सिद्धू अरदास करने के कारण लेट हो गए। इस कारण पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर को इंतजार करना पड़ा। हालांकि सिद्धू जब पहुंचे तो उन्होंने कैप्टन को नमस्कार कर उनके साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान पंजाब प्रभारी हरीश रावत मौजूद रहे।

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद का कार्यभार ग्रहण करने से पहले नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब भवन में आयोजित कैप्टन की टी पार्टी में सुबह 10.10 बजे पहुंचे। वहां मौजूद विधायकों से मुलाकात के बाद सिद्धू अरदास के लिए निकल गए। इस दौरान टी पार्टी के आयोजक कैप्टन अमरिंदर भी पंजाब भवन पहुंचे। सिद्धू के नहीं होने पर पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने सिद्धू को फोन किया। सिद्धू ने कहा कि वह अरदास के लिए आए हैं अभी पहुंच रहे हैं। इस कारण कैप्टन को सिद्धू का कुछ देर इंतजार करना पड़ा। लगभग 11.30 बजे सिद्धू फिर पंजाब भवन पहुंचे। 

चाय की दावत के दौरान दोनों के बीच गर्मजोशी को देखते हुए अब यह माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी पंजाब इकाई को साधने में कामयाब रही है। इस टी पार्टी में पंजाब प्रभारी हरीश रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सांसद मनीष तिवारी, पटियाला से सांसद और कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं की इस बहुप्रतीक्षित मुलाकात को लंबे चले टकराव का अंत माना जा रहा है। 
विज्ञापन


चार महीने बाद मिले कैप्टन-सिद्धू
पंजाब भवन में आयोजित टी पार्टी में कैप्टन और सिद्धू की मुलाकात करीब चार महीने बाद हुई। इससे पहले 18 मार्च को सिद्धू मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने सिसवां स्थित उनके फार्म हाउस पहुंचे थे। जहां दोनों के बीच 45 मिनट तक चर्चा हुई थी। दोनों की यह मुलाकात भी बेनतीजा रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें