फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में हाई अलर्ट: जम्मू-कश्मीर में बढ़ी ड्रोन गतिविधियों के बाद प्रशासन सतर्क, वाहनों की हो रही गहन जांच

Fri, 23 Jul 2021 07:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोनों की गतिविधियों में इजाफा हुआ है। इसके बाद से पंजाब के पठानकोट में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जिले में आने-जाने वाले हर शख्स को गहन जांच से गुजरना पड़ रहा है। पठानकोट में पुलिस ने 45 नाके लगाए हैं। हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है।  
विज्ञापन
पठानकोट में जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों पर पाकिस्तान की लगातार ड्रोन गतिविधि जारी है। इसको लेकर पंजाब के पठानकोट में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने पठानकोट शहर के अलावा, अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। शुक्रवार को जिले में पुलिस ने स्पेशल नाके लगाकर हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। 

विज्ञापन


पुलिस ने पठानकोट शहर में कई नाके लगाए हैं। वहीं, पाकिस्तानी सीमा से सटे सरहदी क्षेत्र बमियाल और माधोपुर में भी अंतरराज्यीय सीमा पर जम्मू-कश्मीर से आने वाली हर गाड़ी की जांच की गई। जिसके चलते शुक्रवार को एसएसपी पठानकोट ने पुलिस नाकों का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को हिदायतें दीं। 

वहीं, पठानकोट के एसएसपी सुरेंदर लांबा ने खुद नाकों पर पहुंच जांच की। एसएचओ, डीएसपी, एसपी समेत सभी रैंक के अधिकारियों को नाके पर मौजूद रहने का आदेश जारी किया गया है। पाकिस्तान से सटे कस्बा नरोट जैमल सिंह, बमियाल में पुलिस ने गश्त बढ़ाई है और स्पेशल नाके लगाकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


45 से अधिक नाकों पर मुस्तैद पुलिस
बता दें कि पठानकोट में पुलिस द्वारा स्पेशल और स्थायी समेत कुल 45 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। एसएसपी पठानकोट सुरेंदर लांबा का कहना है कि 15 अगस्त को लेकर भी सख्ती बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले भी मुस्तैद थी। अब और नाकों में बढ़ोतरी की है और वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें