फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह: कहा- नवजोत सिद्धू को किसी कीमत पर नहीं बनाऊंगा डिप्टी सीएम

Tue, 22 Jun 2021 09:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस में मची कलह को तीन सदस्यीय कमेटी भी शांत नहीं कर पा रही है। नेताओं की तमाम पेशी के बावजूद मतभेदों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अभी तक बेहद चुप रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू खुलकर मीडिया के सामने अपना पक्ष रख रहे हैं। वहीं पंजाब सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। 
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के लगातार हमलों को झेल रहे और विधायक पुत्रों को सरकारी नौकरी देकर अपनी ही पार्टी में आलोचना का शिकार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी हाईकमान द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी से मुलाकात की। 

विज्ञापन


पता चला है कि इस मुलाकात के दौरान तीन सदस्यीय कमेटी ने मुख्यमंत्री के साथ पंजाब में राजनीतिक स्थिति, आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की स्थिति और नवजोत सिंह सिद्धू प्रकरण पर चर्चा की। कमेटी ने ज्यादातर मुद्दों का हल खोजने के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मा सौंप दिया है। 

वहीं, यह बात भी सामने आई है कि कैप्टन ने तीन सदस्यीय कमेटी को यह स्पष्ट कर दिया है कि वे सिद्धू को किसी कीमत पर उपमुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। हालांकि इस बैठक के दौरान कमेटी ने अपनी ओर से कोई फैसला नहीं सुनाया है लेकिन प्रदेश कांग्रेस के विवादों को जल्द हल करने के अन्य संभावित तरीके तलाशने पर जोर दिया है। इस बीच, मंगलवार को कमेटी की मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद पार्टी सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कमेटी जल्दी ही नवजोत सिंह सिद्धू को भी बातचीत के लिए बुलाएगी और उनका पक्ष भी नए सिरे से सुना जाएगा।
विज्ञापन

 
इस बैठक के बाद कमेटी के प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभी इस बात पर सहमत हैं कि वे एक साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट है। दूसरी ओर, कमेटी के सदस्य और पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने बैठक में हुई चर्चा पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया, जबकि नवजोत सिद्धू के मुद्दे पर उन्होंने इतना ही कहा कि यह सारा मामला पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के ध्यान में ला दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें