फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर के लोगों को बड़ी राहत: दो टोल प्लाजा बंद, CM मान बोले- कंपनी ने 20 करोड़ मांगे थे, मैंने इसे ठुकरा दिया

Sun, 04 Sep 2022 06:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि इन टोल प्लाजा के प्रबंधक कोरोना कॉल की दुहाई देकर 20 महीने बढ़ाने अथवा 50 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे लेकिन उन्होंने इस मांग को ठुकरा दिया।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी के लोगों की अहम मांग को पूरी कर दिया है। सरकार ने संगरूर-लुधियाना मुख्य मार्ग के दो टोल प्लाजा को बंद करने का एलान किया है। सीएम भगवंत मान स्वयं लड्डा टोल प्लाजा को बंद करवाने पहुंचे थे। दोनों टोल प्लाजा रविवार आधी रात यानी 12 बजे के बाद से बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि इन टोल प्लाजा के प्रबंधक कोरोना कॉल की दुहाई देकर 20 महीने बढ़ाने अथवा 50 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे लेकिन उन्होंने इस मांग को ठुकरा दिया और सार्वजनिक हित में इन इन्हें बंद करने का आदेश दिया है। टोल को पांच सितंबर 2015 को सात साल की खातिर शुरू किया गया था। 

टोल तत्कालीन अकाली सरकार का तोहफा है, जिसका उम्मीदवार अप्रैल 2015 उपचुनाव में जीता था। उन्होंने कहा कि बेशक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वादा किया था कि यह टोल स्थापित नहीं होने दिया जाएगा लेकिन उपचुनाव जीतने के बाद उनके उम्मीदवार ने यूटर्न ले लिया और उसी साल सितंबर में टोल चालू कर दिया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सात साल तक लोगों ने इन टोल प्लाजों से गुजरते समय अपनी जेबों से बड़ी रकम खर्च की है। उन्होंने कहा कि इन टोल प्लाजों की समय अवधि चार सितंबर की आधी रात तक खत्म हो जाएगी।सोमवार से ये टोल प्लाजा चालू नहीं होंगे और लोग बिना कोई टोल फीस के गुजर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की तरक्की के लिए वचनबद्ध है और इसके चलते आगामी समय में टाटा ग्रुप लुधियाना के नजदीक 2600 करोड़ से एक बड़ा प्रोजेक्ट स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का यह सबसे बड़ा निवेश है और आगामी दिनों में राज्य में और प्रमुख औद्योगिक प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएंगे। 

सीएम मान ने कहा कि अब कंपनियां राज्य में निवेश के लिए आ रही हैं और पंजाब के साथ एमओयू कर रही हैं। जबकि पहले ऐसे निवेशक निवेश से कतराकर भाग जाते थे, क्योंकि उन्हें राज्य सरकार के बजाय सत्ताधारी परिवारों के साथ समझौता करने को मजबूर किया जाता था। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब पंजाब एक बार फिर हर क्षेत्र में अग्रणीय राज्य बनेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें