फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान सख्त: जिन मंत्रियों ने की थी मुख्तार अंसारी की मदद, उनसे वसूला जाएगा 55 लाख का बिल

Thu, 20 Apr 2023 07:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोख चौधरी के निधन से खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव 10 मई को होगा। वहीं परिणाम 13 मई को घोषित होंगे।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली मुख्तार अंसारी का मुद्दा पंजाब के जालंधर उपचुनाव में मुद्दा बन गया। सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को एक जनसभा में मुख्तार अंसारी के मुद्दे को उठाया और पुरानी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अंसारी को बचाने के लिए पंजाब सरकार ने महंगे वकील किए और 55 लाख का बिल वकीलों का बना है। मान ने कहा कि मैंने तो फाइल ही वापस मोड़ दी। मैं खजाने से पैसा नहीं दूंगा।

विज्ञापन


कानूनी राय लेकर जिन मंत्रियों ने अंसारी की मदद की, उनसे पैसा वसूला जाएगा। सीएम मान ने कहा कि पंजाब के खजाने का थानेदार अच्छा है, यही वजह है कि पंजाब में आर्थिक व्यवस्था पटरी पर है। बिजली बोर्ड की सब्सिडी का पूरा बकाया 20 हजार करोड़ चुकाया जा चुका है। हम दोगुना ताकत से काम करेंगे, अगर जालंधर वालों ने हमें ऑक्सीजन का सिलेंडर दे दिया।

10 मई को मतदान और 13 को परिणाम
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोख चौधरी के निधन से खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव 10 मई को होगा। वहीं परिणाम 13 मई को घोषित होंगे। जालंधर की नौ विधानसभाओं के 16 लाख 26 हजार 337 मतदाता अपना प्रतिनिध चुनेंगे। संसदीय क्षेत्र में 8 लाख 43 हजार 299 पुरुष मतदाता, 7 लाख 75 हजार 173 महिलाएं और 40 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। 23 हजार 649 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें