फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब सीएम मान का Z+ सुरक्षा लेने से इनकार, कहा- इसकी जरूरत नहीं, पंजाब पुलिस की सुरक्षा पर्याप्त

Thu, 01 Jun 2023 06:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री मान को पंजाब पुलिस की सीएम सुरक्षा टीम द्वारा मुहैया कराई जा रही सुरक्षा पर्याप्त और संतोषजनक है। ऐसे में मुख्यमंत्री को पंजाब और दिल्ली में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार की जेड प्लस सुरक्षा लेने से इन्कार कर दिया है। केंद्र सरकार ने खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर बीते सप्ताह मुख्यमंत्री मान को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला लिया था और इस संबंध में पंजाब सरकार को पत्र भी भेज दिया था। खुफिया एजेंसियों ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी से उपजे हालात के आधार पर भगवंत मान की सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिश की थी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री मान को पंजाब पुलिस की सीएम सुरक्षा टीम द्वारा मुहैया कराई जा रही सुरक्षा पर्याप्त और संतोषजनक है। ऐसे में मुख्यमंत्री को पंजाब और दिल्ली में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है।

सीएम को आम लोगों से सीधा संवाद करने में होगी कठिनाई: आप
उधर, आम आदमी पार्टी ने कहा गया है कि जेड प्लस सुरक्षा लेने के बाद मुख्यमंत्री को आम लोगों से सीधे संवाद करने में कठिनाई होगी। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए अपना विशेष कमांडो दस्ता तैयार किया है, जो दिन-रात मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को मजबूत सुरक्षा घेरा प्रदान करता है। जेड प्लस सुरक्षा के तहत भगवंत मान की सुरक्षा में सीआरपीएफ के 55 और एनएसजी के 10 कमांडो तैनात होने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें