फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सीएम भगवंत मान ने बठिंडा में फहराया तिरंगा, जिले को डिजिटल बस स्टैंड की सौगात दी

Thu, 26 Jan 2023 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

गणतंत्र दिवस पर पंजाब में पुलिस ने रेड अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। सीएम मान ने कहा  कि शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब में 400 और मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन करने आ रहे हैं।  
विज्ञापन
परेड की सलामी लेते सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा के खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय धवज फहराया। इस दौरान सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की परेड में पंजाब की झांकी शामिल न करके सच को दबाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब का सच दबाया नहीं जा सकता। पंजाब का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। 
विज्ञापन




मान ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब में 400 और मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इससे पहले पंजाब में 100 मोहल्ला क्लिनिक चल रहे हैं। 500 मोहल्ला क्लिनिक पंजाब में खुलने से लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इस दौरान मान ने बठिंडा वासियों को दो खुशखबरी दी। उन्होंने कहा कि बठिंडा को नया इलेक्ट्रॉनिक बसों और डिजिटल बस स्टैंड मिलेगा जो पंजाब में अपनी तरह का पहला बस स्टैंड होगा। इसके अलावा बठिंडा में 260 करोड़ की लागत से अर्बन 6 को बनाया जाएगा। अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि वो बोलते रहे उनको कोई फर्क नहीं है, पर उनके खिलाफ बोलने वालों में ज्यादा बठिंडा के लोग हैं।
विज्ञापन


पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह सिधवा ने लुधियाना के गुरुनानक स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान झंडा फहराया और परेड का निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें