फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: बिशन सिंह बेदी के निधन पर सीएम भगवंत मान ने जताया दुख, कहा- सुनहरे दौर का अंत

Mon, 23 Oct 2023 07:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भगवंत मान ने अपने शोक संदेश में महान स्पिनर के निधन को क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा घाटा बताते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपने साथी चार स्पिनरों के साथ मिलकर घातक स्पिन गेंदबाजी के लिए बेदी को ‘सरदार ऑफ स्पिन’ के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
बिशन सिंह बेदी। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और प्रसिद्ध स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का सोमवार को नई दिल्ली में निधन हो गया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में महान स्पिनर के निधन को क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा घाटा बताते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपने साथी चार स्पिनरों के साथ मिलकर घातक स्पिन गेंदबाजी के लिए बेदी को ‘सरदार ऑफ स्पिन’ के नाम से जाना जाता है। मान ने कहा कि बिशन सिंह बेदी का निधन विश्व क्रिकेट में भारतीय स्पिनरों के सुनहरे दौर का अंत है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रसिद्ध स्पिनर को खेल इतिहास में भारतीय क्रिकेट में दिए बेमिसाल योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार, स्नेहियों और सगे-संबंधियों और हजारों क्रिकेट प्रेमियों के साथ हमदर्दी प्रकट करते हुए भगवंत मान ने परमात्मा के समक्ष अरदास की है कि वह परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें