फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मुख्यमंत्री मान फोर्टिस से डिस्चार्ज, कांग्रेस नेता परगट सिंह भी मिले, सीएम ने मंत्रियों से की मीटिंग

Sun, 29 Sep 2024 03:02 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को रविवार दोपहर को छुट्टी दे दी गई है। वह बुधवार से अस्पताल में भर्ती थे। वहीं रविवार को कांग्रेस नेता परगट सिंह सीएम मान से मिलने मोहाली फोर्टिस पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर उनका हालचाल जाना। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीएम मान ने बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन
सदन में पहुंचे सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। भगवंत मान चार दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें दोपहर 2 बजे के करीब छुट्टी दे दी गई है। इससे पहले सीएम मान को शनिवार को बैक्टीरियल संक्रमण लेप्टोस्पायरोसिस होने का पता चला। डॉक्टरों ने कहा था कि उन्हें एंटीबायोटिक्स दी जा रही है। मुख्यमंत्री को नियमित जांच के लिए बुधवार को फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया था। तब से वह अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन


इससे पहले अस्पताल में भर्ती सीएम भगवंत से मिलने और उनकी सेहत का हालचाल पूछने के लिए कांग्रेस नेता परगट सिंह पहुंचे थे। परगट सिंह ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी (आप) का विरोध करता रहा हूं, लेकिन एक मुख्यमंत्री राज्य का मुखिया होता है। मुझे लगता है कि यह एक जिम्मेदारी है कि उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट किया जाए। इसलिए मैं सीएम भगवंत मान से मिलने आया हूं। यह पंजाब की संस्कृति है। 
 

परगट सिंह ने कहा कि उनके (आप के) विधायक सीएम मान से मिलने नहीं आए। इसपर मैं उनकी मानसिकता समझ सकता हूं। परगट सिंह ने कहा कि सीएम से मुलाकात कर उनसे बातचीत की है। उनकी सेहत में सुधार है। 
विज्ञापन


परगट सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के पार्टी के लोग सीएम से इस स्थिति में भी मिलने नहीं आए। क्योंकि वे दिल्ली से बहुत डरते हैं। अगर दिल्ली में किसी को छींक भी आ जाए तो वे ट्वीट करते हैं और शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन आपके मुख्यमंत्री अस्पताल में भर्ती हैं और आप इतने डरे हुए हैं, यह पंजाबियों का चरित्र नहीं है।

फोर्टिस के कॉर्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. आरके जसवाल ने बताया था कि शुक्रवार को सीएम मान के हृदय की जांच की गई। उनके हृदय की पल्मोनरी आर्टरी में ब्लड प्रेशर का दबाव बढ़ने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब है। डॉक्टरों की टीम ने सीएम के हृदय की धमनियों की जांच की है। इसकी रिपोर्ट आने पर ही डॉक्टर आगे सर्जरी और इलाज को लेकर कदम उठाएंगे। हृदय की धमनियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उन्हें सांस लेने और सीने में दर्द के अलावा अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. आरके जसवाल का कहना था कि जब तक सीएम के हृदय की जांच रिपोर्ट में सब स्पष्ट नहीं हो जाता, तब वह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती रहेंगे। डॉ. आरके जसवाल ने बताया कि सीएम मान की सेहत अब ठीक है। उनके सभी पैरामीटर और पैथोलॉजिकल टेस्ट सामान्य पाए गए, जिसके बाद ही मुख्यमंत्री को रविवार दोपहर में छुट्टी देने का फैसला लिया गया।

इससे लगभग 10 दिन पहले भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। सीएम मान की तबीयत उस समय खराब हो गई थी जब वे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

मुख्यंत्री ने बुलाई बैठक

वहीं, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही सीएम भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने शाम 5:00 बजे मंत्रियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बैठक की जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैठक मंडियों में प्रोक्योरमेंट के मुद्दे पर बुलाई है। सीएम प्रोक्योरमेंट के मुद्दे पर रिव्यू लेंगे। भगवंत मान का कहना है कि किसानों के मसलों को सुलझाना पहली प्राथमिकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मंडियो में व्यवस्था ठीक करने के लिए मुख्यमंत्री कड़े आदेश जारी कर सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें