फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: हरसिमरत के बयान पर CM मान ने एसजीपीसी को घेरा, हरजिंदर सिंह धामी की चुप्पी पर उठाया सवाल

Thu, 18 Jan 2024 11:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल और एसजीपीसी को निशाने पर लिया। मान ने कहा कि एसजीपीसी और इसके प्रधान शिअद के हाथों की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिह धामी को मीडिया के सामने आकर जवाब देने की चुनौती दी।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद हरसिमरत कौर ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के चुनाव चिह्न तकड़ी की तुलना श्री गुरु नानक देव जी की तकड़ी से करने पर सीएम भगवंत मान ने एजराज जताया। भगवंत मान ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की चुप्पी पर सवाल उठाया।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हैरानी की बात है कि हरसिमरत कौर बादल के ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान से हर सिख के दिल पर ठेस पहुंची है लेकिन एसजीपीसी इस मुद्दे पर चुप है। इससे स्पष्ट है कि धामी शिअद खासतौर पर बादल परिवार के वफादार वॉलंटियर से ज्यादा कुछ नहीं हैं। मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एसजीपीसी के प्रधान ने अपने आकाओं की सभी गलतियों पर आंखें बंद कर ली हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरसिमरत का यह बयान माघी के मौके पर आया है लेकिन इस पूरे मामले पर धामी की चुप्पी ने पुष्टि कर दी है कि एसजीपीसी प्रधान बादलों की हाथों की कठपुतली से ज्यादा कुछ नहीं हैं। यह इतना बुरा है कि बादल परिवार की कार्रवाई सिख मर्यादा के विपरीत होने के बावजूद एसजीपीसी प्रधान को उनमें कुछ भी गलत नहीं दिखता। मान ने धामी को चेतावनी दी कि सिख संगत उन्हें अपने आकाओं को खुश करने की नीति के लिए माफ नहीं करेगी और उन्हें करारा सबक सिखाएगी।

उन्होंने धामी को चुनौती दी है कि वह मीडिया के सामने आएं और अपने आकाओं की हरकतों पर जवाब दें। मान ने कहा कि एसजीपीसी मुख्यमंत्री पर सिखों के धार्मिक मामलों में दखल देने का आरोप लगाती रही है लेकिन लोग अच्छी तरह जानते हैं कि एसजीपीसी और इसके प्रधान शिअद के हाथों की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें