फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सोनिया गांधी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, अपने काम की रिपोर्ट दी, सिद्धू की शिकायत भी की

Tue, 10 Aug 2021 08:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इसी उद्देश्य से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मंगलवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। 
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। एक घंटे चली बातचीत में कैप्टन ने नेतृत्व की ओर से दिए निर्देशों की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से जारी बयानबाजी पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


कैप्टन को दिए होमवर्क पर सोनिया गांधी ने संतुष्टि जताई और पंजाब प्रभारी हरीश रावत को हस्तक्षेप कर सरकार और संगठन के बीच तालमेल बैठाने को कहा है। रावत ने सिद्धू के मामले और बयानबाजी पर कहा कि सरकार और संगठन को साथ मिलकर ही चलना पड़ेगा। कोई भी हो सभी को अपनी सीमाओं के अंदर रहना होगा। उनका कहना है कि सिद्धू भी दिल्ली आएंगे। 


कैबिनेट विस्तार के सवाल पर रावत ने कहा कि सरकार में कुछ बैलेंस जरूरी है। सोनिया के साथ एक घंटे से अधिक बातचीत के बाद बाहर आए कैप्टन मीडिया से बिना बात किए चले गए। सूत्रों के मुताबिक कैप्टन ने कांग्रेस अध्यक्ष से इस बात पर नाराजगी जताई है कि सिद्धू खुलेआम अपनी सरकार को चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

कैप्टन ने यह दी प्रगति रिपोर्ट

नेतृत्व ने जिन बिंदुओं पर फोकस करने को कहा था उसकी प्रगति सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष को बताई है। पुरानी पावर कंपनियों के कांट्रेक्ट रद्द करने की दिशा में सरकार ने फैसला कर लिया है। कुछ कानूनी प्रावधान है उस पर काम चल रहा है। गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में भी सरकार कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी मामले के नेटवर्क पर भी सरकार शिकंजा कस रही है।

सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वालों की दी जानकारी
पार्टी सूत्रों का कहना है कि जब मुख्यमंत्री सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे, उनके हाथ में दो फाइलें थी। मुख्यमंत्री पूरी तैयारी के साथ पार्टी अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे। नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाए जाने के बाद कैप्टन की सोनिया गांधी से पहली बैठक थी। कैप्टन ने प्रदेश प्रधान सिद्धू के अपनी ही पार्टी के खिलाफ लगातार दिए जा रहे बयानों का ब्योरा सोनिया गांधी के सामने रखा है। यह भी बताया कि कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी भी सरकार के कामकाज पर उंगली उठाने का मौका नहीं चूक रहे हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा
सोनिया गांधी और कैप्टन की मुलाकात के दौरान पंजाब मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई। इस बैठक को अहम माना जा रहा है, क्योंकि कैप्टन ने बीते सप्ताह ही संकेत दिए थे कि पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद वह पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में फैसला लेंगे। सोनिया गांधी की तरफ से कैप्टन को मंत्रिमंडल फेरबदल की अनुमति मिली है या नहीं, अभी इस बारे में कुछ भी साफ नहीं है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर सीएम और पार्टी अध्यक्ष की मुलाकात को काफी सार्थक बताया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें