पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशे की रोकथाम के लिए नेशनल ड्रग पॉलिसी की मांग दोहराई है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर अपील की है कि वह गृह, सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय को इस ममाले को गंभीरता से सुलझाने की सलाह दें।
पत्र में कैप्टन ने लिखा है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई, नशा मुक्ति और रोकथाम के लिए राष्ट्रीय नीति तैयार की जानी चाहिए। सीएम ने नीति तैयार करने और इसे अमल में लाने के लिए राज्य की ओर से पूरा सहयोग करने की इच्छा जताई। उन्होंने पंजाब की पाकिस्तान के साथ लगती 553 किलोमीटर की सरहद और इसकी रणनीतिक अहमियत का हवाला देते हुए नार्को टैररिज्म से पैदा हुई सुरक्षा चिंताओं का भी जिक्र किया।