उनके एक तरफ बी/03 और दूसरी तरफ दो जनवरी 2001 लिखा हुआ था। दोनों हैंड ग्रेनेड का रंग हरा है और उनमें पिन लगे हुए थे। बैग की तलाशी के दौरान उसमे एक मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस ने दोनों हैंड ग्रेनेड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल के नंबरों की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
रविवार को जहां दोनों नौजवान हैंड ग्रेनेड फेंक कर भागे, उससे कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित निरंकारी भवन में पिछले साल नवंबर में दो आतंकवादियों ने हैंड ग्रेनेड से ही हमला किया था। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। कुछ दिन पूर्व अमृतसर से बबर खालसा इंटरनेशनल(बीकेआई) के दो आतंकवादी गिरफ्तार किए गए थे।
पूछताछ के दौरान उनसे मिले इनपुट के बाद अमृतसर के देहात इलाकों में पुलिस ने गस्त बड़ा दी थी। खुफिया एजेंसी को जानकारी मिली थी की ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के दौरान आतंकवादियों के स्लीपर सेल बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
यह आतंकवादी प्रदेश में एक समुदाय के लोगों को टारगेट करने के फिराक में थे। ताकि पंजाब में सम्रदायिक दंगे करवाए जा सकें। दोनों आतंकवादी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संम्पर्क में थे। अमृतसर देहात के एसएसपी बिक्रमजीत दुगल ने कहा की पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी बढ़ा दी गई है।