फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने माना कैप्टन अमरिंदर सिंह का अनुरोध, टीकों के वितरण में 25 प्रतिशत इजाफा

Thu, 12 Aug 2021 12:07 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़

सार

कैप्टन ने बठिंडा में बल्क ड्रग पार्क की स्थापना करने के पंजाब के अनुरोध पर विचार करने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अक्तूबर, 2020 को बठिंडा में 1320 एकड़ क्षेत्रफल में ड्रग पार्क के लिए अप्लाई किया था और मंत्रिमंडल ने इसके लिए आकर्षित रियायतों को मंजूरी देने के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रालय की सभी शर्तों को भी मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलते कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान कैप्टन ने आगामी त्योहारों के सीजन के दौरान कोविशील्ड के दूसरे टीके का इंतजार करने वाले 26 लाख लोगों की संख्या का हवाला देते हुए पंजाब को कोविशील्ड टीकों की सप्लाई बढ़ाने का अनुरोध किया। इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को पंजाब में टीकों के वितरण में तत्काल 25 प्रतिशत वृद्धि करने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के साथ मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए प्राथमिकता के आधार पर कोविड के टीकों की 55 लाख डोज मुहैया किए जाने का अनुरोध किया था। मांडविया ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हालांकि अगले महीने से सप्लाई सुविधाजनक हो जाएगी, फिर भी वह 31 अक्तूबर तक राज्य की जरूरत पूरी कर देंगे। केंद्रीय मंत्री ने अपने विभाग को पंजाब की तत्काल जरूरत को देखते हुए राज्य का कोटा बढ़ाने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपेक्षित सप्लाई से राज्य सरकार रोजाना 5-7 लाख लोगों के टीकाकरण का प्रबंध करने में सक्षम हो सकेगी। उन्होंने कहा कि 26 लाख डोज केवल उन लोगों के लिए चाहिए, जिनका दूसरी बार का टीकाकरण बाकी है। 

विज्ञापन

पंजाब को बाकी राज्यों के मुकाबले कम हो रही सप्लाई

आंकड़ों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम संख्या में टीकों का आवंटन हुआ है (इसलिए प्रति व्यक्ति टीकाकरण की संख्या भी कम है) और अधिक आबादी की जरूरत पूरी करने और इसके साथ ही दूसरों की बराबरी करने के लिए इसमें वृद्धि की जरूरत है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को कोविशील्ड और कोवाक्सिन दोनों की तुरंत सप्लाई किए जाने की विनती की। 

हरियाणा की प्रति व्यक्ति टीकाकरण की संख्या 7 अगस्त, 2021 तक 35.2 प्रतिशत है, जबकि दिल्ली में यह संख्या 39.4, जम्मू-कश्मीर में 43.7, हिमाचल प्रदेश में 62.0 और राजस्थान में 35.1 प्रतिशत है। इसके उलट पंजाब में यह संख्या केवल 27.1 प्रतिशत तक ही पहुंच सकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 7 अगस्त तक पंजाब को केवल 1,00,73,821 डोज ही मिले, जबकि हरियाणा को 1,27,94,804, दिल्ली को 1,06,79,728, जम्मू-कश्मीर को 66,90,063, हिमाचल प्रदेश को 55,51,177 और राजस्थान को 3,49,54,868 डोज हासिल हुए। 

बठिंडा में बल्क ड्रग पार्क को मंजूरी देने की मांग
कैप्टन ने बठिंडा में बल्क ड्रग पार्क की स्थापना करने के पंजाब के अनुरोध पर विचार करने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अक्तूबर, 2020 को बठिंडा में 1320 एकड़ क्षेत्रफल में ड्रग पार्क के लिए अप्लाई किया था और मंत्रिमंडल ने इसके लिए आकर्षित रियायतों को मंजूरी देने के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रालय की सभी शर्तों को भी मंजूर कर लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रस्तावित रियायतों में बिजली के लिए 2 रुपये प्रति यूनिट, सीईटीपी दरों में 50 रुपये/केएल, पानी के लिए एक रुपये/केएल, स्टीम के लिए 50 पैसे केजी, सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट के लिए एक किलो/केजी, वेयरहाउस दरों में 2 रुपये/स्कवेयर और पार्क के सालाना रखरखाव के लिए एक रुपये/केजी की छूट शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें