फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को दहलाने की साजिश: चार आतंकियों को पुलिस ने पकड़ा, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जारी किया हाई अलर्ट

Wed, 15 Sep 2021 07:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब पुलिस ने तेल टैंकर उड़ाने की साजिश का खुलासा किया है। आईईडी के जरिए आंतकी टैंकर को उड़ा पंजाब को दहलाने की साजिश रह रहे थे लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही इन्हें धर दबोचा। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने आईईडी टिफिन बम से एक तेल टैंकर को उड़ाने की कोशिश में शामिल आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ ही बुधवार को राज्य में हाई अलर्ट के आदेश जारी कर दिए हैं। बीते 40 दिनों में राज्य में पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल से जुड़े इस चौथे मामले का भंडाफोड़ किया गया है। 

विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बुधवार को खुलासा किया कि इस मामले में एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी सहित पाक में बसे दो आतंकवादियों की भी पहचान की गई है और उन्हें नामजद किया गया है। इनमें से एक आतंकी को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। 

मुख्यमंत्री ने राज्य में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के फिर से खुलने व त्योहारों के मौसम और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने डीजीपी को खास तौर पर भीड़भाड़ वाले स्थानों के अलावा राज्य भर में संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


आतंकी मॉड्यूल के पीछे पाक में बैठे लखबीर और कासिम का हाथ
डीजीपी ने बताया कि इस आतंकी मॉड्यूल के पीछे पाकिस्तान स्थित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) के प्रमुख लखबीर सिंह और कासिम का हाथ है। कासिम पाकिस्तान का निवासी है जबकि लखबीर सिंह रोडे उर्फ बाबा पंजाब के मोगा जिले के थाना समलसर के गांव रोडे का निवासी है और इस समय पाकिस्तान में छिपा है। इनके अलावा मंगलवार को गिरफ्तार पाक समर्थित आतंकियों की पहचान रूबल सिंह निवासी ग्राम भाखा तारा सिंह, विक्की भुट्टी निवासी बल्हारवाल, मलकीत सिंह निवासी उगगर औलख और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी उगगर औलख के रूप में हुई है।   यह भी पढ़ें- केबीसी में गूंजी हरियाणवी: नीरज चोपड़ा ने अमिताभ को सिखाया- ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है..सीधा खड़ा रह

रूबल गत एक सितंबर को हत्या के एक मामले में भी वांछित था, उसे मंगलवार शाम लगभग 5 बजे अंबाला से पुलिस ने उठाया। बाकी तीनों को अमृतसर के अजनाला में उनके गांवों से पकड़ा गया था। इनके पांचवें साथी गुरमुख बराड़ को कपूरथला पुलिस ने 20 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया था। चारों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि आरोपियों ने कई जगहों पर विस्फोटक छिपा रखे हैं। 

आईएसवाईएफ के प्रमुख रोडे ने पाक अधिकारी के साथ रची साजिश
अमृतसर के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि कासिम के रूप में पहचाने गए पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी और आईएसवाईएफ के प्रमुख रोडे ने विस्फोट को अंजाम देने के लिए आतंकवादी मॉड्यूल को दो लाख रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर करने का वादा किया था। 

रुबल और विक्की भुट्टी कासिम के संपर्क में थे, जो रोडे के साथ मिलकर काम कर रहे थे। रोडे इनके माध्यम से पंजाब में आतंकी वारदातों को करवाने की फिराक में था। विक्की भुट्टी सीधे मोबाइल के जरिए लखबीर रोडे और कासिम से बात करता था। आईएसआई ने विक्की को लक्ष्य दिया था कि बम धमाकों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मौत और ज्यादा से ज्यादा लोग जख्मी होने चाहिए। उन्होंने बताया कि रोडे और कासिम ने कथित तौर पर एक आतंकवादी मॉड्यूल के चार सदस्यों को तेल टैंकर में विस्फोट का काम सौंपा था ताकि आम लोगों और संपत्ति को अधिकतम नुकसान पहुंचाया जा सके।  

यह भी पढ़ें- सिगरेट के फेंके टुकडे़ ने बदली जिंदगी: मोहाली के युवा ने आपदा को अवसर में बदला, यूट्यूब से बने माहिर


टिफिन बम से ऐसे उड़ाया तेल टैंकर

अजनाला पुलिस को गत 8 अगस्त को रात में करीब 11.30 बजे सूचना मिली कि अमृतसर-अजनाला रोड स्थित शर्मा फिलिंग स्टेशन पर एक तेल टैंकर (पीबी-02 सीआर 5926) में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया और अजनाला निवासी अश्विनी कुमार शर्मा के बयान पर अजनाला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पता चला है कि चार अज्ञात व्यक्ति रात करीब 11 बजे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और कुछ मिनट वहां रुकने के बाद अमृतसर की ओर निकल गए। यह संदिग्ध रात करीब 11.19 बजे फिर लौटे और वहां से जाने से पहले तेल टैंकर के ईंधन टैंक पर कुछ संदिग्ध सामग्री रख दी। इसके बाद रात करीब 11.29 बजे दो संदिग्ध दोबारा लौटे और एक मिनट के अंदर ही धमाका हो गया और आग लग गई। 

गुरुमुख ने हंबोवाल में रखा था आईईडी टिफिन बम
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरमुख ने टिफिन बाक्स आईईडी जालंधर-अमृतसर हाईवे पर हंबोवाल में रखा था, जहां से 6 अगस्त को विक्की, मलकीत और गुरप्रीत सिंह ने रोडे और कासिम के निर्देश पर उसे उठाया। तीनों ने बम को राजसांसी इलाके में एक नहर के पास छिपा दिया। 
विज्ञापन


टिफिन बॉक्स के साथ एक पेन-ड्राइव जुड़ा था, जिसमें वीडियो के रूप में एक निर्देश मैनुअल था। इसमें टिफिन बम आईईडी को संचालित करने के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी थी। टिफिन बम आईईडी हासिल करने के बाद, विक्की और रूबल को रोडे ने एक तेल टैंकर में टिफिन बम के जरिए बड़ा विस्फोट करने का काम सौंपा ताकि अधिकतम नुकसान हो। 8 अगस्त को, इन आतंकी गुर्गों ने दिन के समय शर्मा फिलिंग स्टेशन की रेकी की और लगभग 11.00 बजे टिफिन बम को टाइमर के साथ 8 मिनट में तेल टैंकर में सेट कर दिया।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें