अकाल तख्त पर पेश हुए मंत्री सिकंदर सिंह मलूका
पंजाब के कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने रविवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर माफी मांगी। साथ ही उन्हें सजा सुनाई गई। मलूका ने पिछले दिनों रामपुरा फूल में अरदास करते समय हुई गलती की क्षमा मांगी।
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने उन्हें पांच दिन की धार्मिक सजा सुनाई। इसी के साथ ही उन्हें सदैव के लिए धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस बारे में सचेत किया गया। मलूका को तीन दिन लंगर व तीन दिन जोड़ा घर की सेवा करने का हुक्म सुनाया गया है।
यह दोनों धार्मिक सजाएं एक साथ चलेंगी। इसी के साथ दो दिन श्री दमदमा साहिब में सेवा करने का फरमान भी सुनाया गया है। मलूका को श्री अकाल तख्त साहिब पर 51 हजार और श्री दमदमा साहिब पर 21 हजार रुपये का शुकराना अदा करने के आदेश जारी किए हैं।