फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 को कांग्रेस में शामिल होंगे सिद्धू, चुनाव लड़ने पर कैप्टन ने दिया ये बयान

Sun, 08 Jan 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल होंगे सिद्धू - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मशहूर क्रिकेटर और पूर्व बीजेपी नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी को नवजोत सिंह सिद्धू आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो सकते है। वहीं 10 जनवरी को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक रखी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि सिद्धू की ज्वाइनिंग महज एक औपचारिकता ही है, क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले ही यह कह दिया है कि सिद्धू कांग्रेस की टिकट पर पूर्वी अमृतसर से चुनाव लड़ेंगे।

एक हिंदी टीवी चैनल से बात करते हुए कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ कर दिया है कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का डिप्टी सीएम बनाने की कोई बात नहीं हुई है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले है, यह बात सबसे पहले सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने एक प्रेस वार्ता में कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से तय था सारा खेल!

- फोटो : File Photo
नवजोत सिद्धू ने यह कहते हुए भाजपा से इस्तीफा दिया था कि वह पंजाब के लिए काम करना चाहते है और भाजपा उन्हे ऐसा करने से रोक रही है। सिद्धू के इस्तीफे के बाद काफी समय तक उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकले चलती रहीं लेकिन आखिर में सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस ज्वाइंन करते ही यह लगभग साफ हो गया था कि सिद्धू की गेंद कांग्रेस के पाले में ही गई है। 

ये कहना यहां गलत नहीं होगा कि सिद्धू के लिए कांग्रेस ही एक विकल्प बचा था क्योंकि भाजपा से उनकी बिगड़ गई थी और 'आप' में अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद भी कोई बात बन नहीं पाई थी इसलिए कांग्रेस ही एक विकल्प बचा था।

बाद में सिद्धू को पूर्वी अमृतसर से टिकट दिया गया, वह भी पहले से तय था क्योंकि डॉ. नवजोत कौर की स्थिति सर्वे में अच्छी नहीं है, हलके में उनका विरोध भी है। जिसके चलते कांग्रेस सिद्धू को वहां से लड़ाना चाहती है। उनके लड़ने से एंटी इन्कम्बेंसी फैक्टर उतना नहीं रहेगा।

इसके अलावा कांग्रेस हाईकमान खुद पंजाब में पावर बैलेंस बनाना चाहती है। सिद्धू के पंजाब कांग्रेस की सियासत में आने से प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर दबाव रहेगा क्योंकि सिद्धू का कद भी है और वह बेदाग भी हैं। कैप्टन की तरह वह भी पार्टी का बड़ा चेहरा बन सकते हैं। इसी मकसद से पार्टी ने कैप्टन की मर्जी के खिलाफ मनप्रीत बादल को चुनाव मैदान में उतारा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें