फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Cabinet: अब अलग-अलग शहरों और गांवों में होगी पंजाब कैबिनेट की मीटिंग, मान सरकार का बड़ा फैसला

Fri, 28 Apr 2023 02:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

शुक्रवार को पहली बार कैबिनेट की मीटिंग का आयोजन चंडीगढ़ से बाहर किया गया है। मान ने कहा कि इस फैसले से लोगों के दफ्तरों और चंडीगढ़ में आने वाली परेशानी को हम खत्म करेंगे। 'सरकार आपके द्वार' अभियान के तहत आज कैबिनेट की पहली बैठक हुई है। 
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कैबिनेट की बैठक अब पंजाब के अलग-अलग शहरों और गांवों में होगी। यह फैसला लुधियाना के सर्किट हाउस में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम भगवंत मान ने कहा कि जिस जगह कैबिनेट की बैठक होगी, उस पूरे दिन सरकार वहीं रहेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को पहली बार कैबिनेट की मीटिंग का आयोजन चंडीगढ़ से बाहर किया गया है। मान ने कहा कि इस फैसले से लोगों के दफ्तरों और चंडीगढ़ में आने वाली परेशानी को हम खत्म करेंगे। 'सरकार आपके द्वार' अभियान के तहत आज कैबिनेट की पहली बैठक हुई है। 

सरकार ने पीएयू के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू कर दिया है। गडवासू और पीटीयू के कर्मचारियों को अगली कैबिनेट में 7वां वेतन आयोग दिया जाएगा। ड्रग लैब के लिए स्थायी कर्मचारियों को नियुक्त करने को भी स्वीकृति दी गई है। किसानों को मिलने वाले मुआवजे की कीमत का 10 फीसदी मुआवजा मजदूरों को भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। पंजाब सरकार दिहाड़ीदार मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराएगी जिससे उनको केंद्र व पंजाब पंजाब सरकार की सरकारी स्कीमों के तहत फायदे दिए जा सकें। 
विज्ञापन


जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेसी नेता द्वारा लोगो को पैसे बांटने की वीडियो जारी होने के मामले पर मान ने कहा कि जिस नेता ने पैसे बांटे हैं उनका काम रहा है लोगों को पैसा बांट कर वोट हासिल करना। अब बीते दिन की बात हो गई है, लोग अपने अधिकारों को समझ गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो मर्जी लालच दे लोग उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। लोग हमारा काम देख रहे हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

कैबिनेट ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में कैबिनेट की बैठक का आगाज पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने का साथ हुआ। कैबिनेट ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कड़ी सुरक्षा के बीच सर्किट हाऊस में बैठक
पहली बार चंडीगढ़ से बाहर पंजाब कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। यह आयोजन लुधियाना के सर्किट हाऊस में किया गया था। इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी लुधियाना के सर्किट हाऊस में बैठक की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बैठक की अध्यक्षता की। पुलिस की तरफ से सर्किट हाऊस के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सर्किट हाऊस के बाहर से लेकर अंदर तक हर जगह पर मुलाजिम तैनात थे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने अपने हाथ में ले रखी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें