उल्लेखनीय है कि ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयों को प्राथमिक क्षेत्र का दर्जा औद्योगिक और व्यापारिक विकास नीति, 2017 के चैप्टर 10 के क्लॉज 10.6 और विस्तृत स्कीमों और परिचालन दिशा-निर्देशों 2018 के क्लॉज 2.22 के अंतर्गत दिया गया है। मंत्रिमंडल द्वारा उपरोक्त फैसला राज्य में कोविड महामारी के कारण बढ़े मामलों के बाद ऑक्सीजन की कमी से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर लिया गया है।
मौजूदा समय में पंजाब को राज्य के बाहर से रोजाना 195 एमटी ऑक्सीजन आपूर्ति होती है। इसमें आइनॉक्स प्लांट बद्दी से 60 एमटी, पानीपत के एयर लीक्विडे प्लांट से 20 एमटी, रुड़की के एयर लिक्विडे प्लांट से 15 एमटी, देहरादून के लींडे प्लांट से 10 एमटी और बोकारो के आइनॉक्स प्लांट से 90 एमटी की सप्लाई शामिल है। लेकिन वास्तव में रोजाना इन सभी प्लांटों से सिर्फ 140 एमटी की सप्लाई ही मिल पाती है। टैंकरों की कमी के कारण ऑक्सीजन लाने में मुश्किल होती है।