मूंगी खरीद के लिए मार्कफेड को गैप फंडिंग
कैबिनेट ने ग्रीष्म ऋतु की मूंगी की फसल खरीदने के लिए गैप फडिंग के तौर पर मार्कफेड को 66.56 करोड़ रुपये देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार ने मार्कफेड की तरफ से साल 2022 -23 के लिए ग्रीष्म ऋतु की मूंगी की फसल एमएसपी 7275 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदने की मंजूरी दी है।
रेहड़ी-छोटे दुकानदारों को स्टैंप ड्यूटी से छूट
कोविड-19 महामारी के कारण प्रभावित रेहड़ी व छोटी दुकान वालों को राहत देते हुए पंजाब कैबिनेट ने प्रधानमंत्री स्वनिधि स्कीम के तहत रेहड़ी व छोटी दुकान वालों के 50 हजार (थर्ड ट्रांच लोन) तक के कर्ज /हाइपोथीकेशन करारनामे पर लगती स्टांप ड्यूटी से छूट दे दी है।
राज्य चयन आयोग के ग्रुप ए सेवा नियमों में संशोधन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा 2016 की एक याचिका पर पारित किए गए आदेश के अनुसार, पंजाब कैबिनेट ने राज्य चयन आयोग के ग्रुप-ए 2014 सेवा नियमों में संशोधन और ग्रुप बी के सेवा नियम बनाने को मंजूरी दे दी है। इससे स्टाफ के सेवा मामलों और पदोन्नति के मसलों को निपटाया जा सकेगा।