40 नेताओं की इस सूची में सिद्धू के बाद केवल उन्हीं कांग्रेस विधायकों के नाम हैं, जो प्रदेश सरकार में मंत्री पद पाने की होड़ में सबसे आगे रहे, लेकिन अब तक कामयाब नहीं हो सके। कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में अपने स्टार प्रचारकों की उक्त सूची को चुनाव आयोग के पास भेज दिया है। इसमें पहले नंबर पर पार्टी की पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी हैं जबकि तीसरे नंबर पर अंबिका सोनी और चौथे नंबर पर प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल को भी सूची में पांचवें स्थान पर रखा गया है।
इस बीच, नवजोत सिंह सिद्धू जो कैप्टन से रुतबे के विवाद के बाद कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके हैं, लंबे समय से वैष्णो देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। मंत्री पद से इस्तीफे के बाद उन्होंने मीडिया से भी दूरी बना ली थी और पिछले महीने विधानसभा के सत्र में भी वे उपस्थित नहीं हुए। अब स्टार प्रचारकों की सूची में नाम शामिल होने के बाद वे चारों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे या नहीं, इस बारे में कोई खुलासा नहीं हो सका है।