पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की तरफ से मंगलवार को आठवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया।
बठिंडा की हरनूरप्रीत कौर ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ आठवीं में टॉप किया है। वहीं अमृतसर की गुरलीन कौर को 99.67 प्रतिशत अंक मिले। सरकारी प्राथमिक विद्यालय, रतोके, संगरूर के अरमानदीप सिंह 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। आठवीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 98.31 रहा।