फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू पर पहली बार खुलकर बोले भाजपा प्रधान, खास बातें

Sat, 10 Sep 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आवाज-ए-मोर्चा तैयार करने वाले फायरब्रांड नेता नवजोत सिद्ध के बारे में पंजाब भाजपा प्रभारी विजय सापंला पहली बार खुलकर बोले। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया और आम आदमी पार्टी  को लेकर भी तल्ख टिप्पणी की।
विज्ञापन


वे जालंधर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने कहा कि पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू व उसकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू पर कार्रवाई को लेकर प्रदेश भाजपा बैकफुट पर हैं।

सिद्धू को पार्टी से निकालने के सवाल पर साफ कह गए कि यह मामला दिल्ली दरबार का है। नवजोत सिद्धू कभी पंजाब भाजपा के सदस्य नहीं रहे, उसको दिल्ली से भेजा गया था और केंद्रीय लीडरशिप ही बता सकती है कि वह अभी पार्टी में है भी या नहीं।
विज्ञापन

सिद्धू पर पूछे गए सवालों से बचते रहे सांपला

नवजो​त सिद्धू के इस्तीफे को लेकर बोले विजय सांपला - फोटो : फाइल फोटो
विजय सांपला से पूछा गया कि सिद्धू को पार्टी से क्यों निकाला जा रहा, वह खुलेआम भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं कि उसको डेकोरेशन पीस बनाकर रखा हुआ था, उसकी पत्नी तो कई बार प्रदेश के पूर्व प्रधान कमल शर्मा को नमूना कह चुकी है, इस पर सांपला ने कहा कि यह फैसला उन्होंने नहीं करना है, इस पर फैसला दिल्ली से ही होगा, उन लोगों ने ही सिद्धू को रखा था और वह ही सिद्धू पर बोल सकते हैं। सिद्धू पर पूछे गए तमाम सवालों पर सांपला बचते रहे।
विज्ञापन

केजरीवाल पर निशाना साधा, आप को करेक्टरलेस बताया

विजय सांपला - फोटो : फाइल फोटो
सिद्धू के सवालों के स्थान पर सांपला ने आप के नेता अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आप पहले हेडलेस, सेंसलेस, बेसलेस पार्टी थी लेकिन अब करेक्टरलेस भी साथ में जुड़ गया है। यह कैसी पार्टी है, जिसके प्रधान को चुनावी घोषणा पत्र की जानकारी तक नहीं होती।

केजरीवाल के इस बयान पर कि उसकी 63 सीडी सुखबीर बादल ने तैयार कर रखी हैं, इस पर सांपला ने कहा कि केजरीवाल को अंदर ही अंदर इतना खौफ क्यों सता रहा है ? अगर वह सच्चे हैं तो घबरा क्यों रहे हैं? केजरीवाल की पार्टी के विधायक ही कर रहे हैं कि उनकी पार्टी में कई नेता संदीप बने हुए हैं और पंजाब की लड़कियों का शोषण किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें