फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने घोषित की राज्य चुनाव समिति, कैप्टन, जाखड़ समेत इन दिग्गजों को मिली जगह

Thu, 29 Feb 2024 08:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। गुरुवार को पार्टी ने राज्य चुनाव समिति का एलान कर दिया है। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया की देखभाल के लिए 38 कमेटी गठित की हैं। राज्य चुनाव समिति में सुनील जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और तरुण चुघ समेत कई दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है।
विज्ञापन
सुनील जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह व विजय रूपाणी। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को राज्य चुनाव समिति गठित की। कमेटी में प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत पार्टी के 19 वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


राज्य चुनाव समिति को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंजूरी दी है। राज्य चुनाव समिति में सुनील जाखड़ के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन अमरिंदर सिंह, संसदीय बोर्ड सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को शामिल किया गया है।

इसके अलावा कमेटी में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, विशेष आमंत्रित एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल, श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, भाजपा पंजाब के महासचिव राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी, अनिल सरीन, डॉ. जगमोहन सिंह राजू (पूर्व आईएएस), परमिंदर बराड़, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जयइंदर कौर, विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी, भाजपा पंजाब के सह-प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना को शामिल किया गया है।

स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी भी गठित की

पंजाब भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की सभी 13 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया की देखभाल के लिए 38 कमेटी गठित की हैं। इसमें इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी से लेकर इलेक्शन ऑफिस, कॉल सेंटर, ऑफिस मैनेजमेंट, प्रोटोकॉल, मीडिया डिपार्टमेंट, रिसोर्स, अकाउंट्स सहित कुल 38 कमेटी के चेयरमैन और सदस्य नियुक्त किए गए हैं। ये सभी नामांकन से चुनाव प्रचार-प्रसार, रैलियों और सभाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें