फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022: पंजाब लोक कांग्रेस ने जारी की सात प्रत्याशियों की सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sat, 29 Jan 2022 06:47 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस(पीएलसी) अब तक 34 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। भाजपा और संयुक्त अकाली दल के साथ त्रिकोणीय गठबंधन में पीएलसी के हिस्से में 37 सीटें आई हैं। 
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने सात और प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। भाजपा और संयुक्त अकाली दल के साथ त्रिकोणीय गठबंधन में पीएलसी के हिस्से में 37 सीटें आई हैं। इसके लिए पार्टी ने अपनी पहली सूची में 22 और दूसरी सूची में पांच उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है। शनिवार को सात और उम्मीदवारों की घोषणा के साथ पार्टी अब तक 34 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है।

विज्ञापन


बठिंडा ग्रामीण आरक्षित सीट से माया देवी को टिकट
शनिवार को घोषित सूची के अनुसार, पट्टी से एडवोकेट जसकरण सिंह संधू, नकोदर से शम्मी कुमार कल्याण, आदमपुर आरक्षित सीट से जगदीश कुमार जस्सल, मलौट आरक्षित सीट से करणवीर सिंह इंदौरा, कोटकपुरा से दरगेश कुमार शर्मा, बठिंडा ग्रामीण आरक्षित सीट से दिवंगत विधायक मक्खन सिंह की पत्नी माया देवी और मानसा से जीवन दास बावा के नाम का एलान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें