फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली, कांग्रेस और आप को टक्कर देने उतरेगा स्वराज अभियान

Thu, 14 Apr 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
योगेंद्र यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
योगेंद्र यादव का स्वराज अभियान पंजाब विधानसभा चुनाव में ताल ठोंक सकता है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व ने पंजाब इकाई को हरी झंडी दे दी है। पंजाब इकाई ने पार्टी केलिए संविधान स्टडी करने की कवायद भी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी से अलग होकर स्वराज अभियान शुरू करने वाले योगेंद्र ने पहले ही संकेत दिए थे कि वह जल्द सियासी पार्टी का एलान करेंगे।
विज्ञापन


अभियान ने मार्च अंत तक एलान की तैयारी भी कर ली थी। लेकिन किन्हीं कारणों से इसमें देर हो रही है। इधर पंजाब में चुनावी बिगुल बज चुका है, समय बहुत कम रह गया है। समस्या यह है कि स्वराज अभियान के संविधान में लिखा है कि चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। इसलिए अगर राष्ट्रीय स्तर पर और देरी हुई तो स्वराज अभियान की पंजाब इकाई यहां सियासी पार्टी गठित कर सकती है। इसी वजह से अभियान ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में हर वार्ड से एक आजाद उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया है।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने पंजाब इकाई को हरी झंडी दे दी है कि जल्द पार्टी गठित करो। पंजाब इकाई ने पार्टी केलिए संविधान पर स्टडी का काम भी शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि यहां एक महीने के अंदर सियासी पार्टी का एलान हो जाएगा। बाद में जब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी गठित होगी तो पंजाब की पार्टी उसका हिस्सा बन जाएगी।
विज्ञापन


पंजाब इकाई अभी यह तय नहीं कर सकी है कि सभी सीटों पर चुनाव लड़ना है, कुछ जगह। लेकिन चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। पंजाब इकाई के कन्वीनर प्रो. मनजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सियासी पार्टी केएलान में देरी हो रही है। पंजाब में हम पहले ही लेट हैं, इसलिए यहां पार्टी का एलान जल्द कर दिया जाएगा। चुनाव केबारे में सारी चीजें बाद में फाइनल होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें