फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला पहुंचीं अलका लांबा: कहा- भगवंत मान को हरा खुद सीएम बनना चाहते हैं अरविंद, दिल्ली मॉडल की पोल भी खोली

Mon, 14 Feb 2022 08:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सोमवार को पंजाब के बरनाला में जमकर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली मॉडल को लेकर कई खुलासे भी किए। 
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करतीं अलका लांबा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से बरनाला पहुंचीं ऑल इंडिया कांग्रेस की प्रवक्ता अलका लांबा ने सोमवार को कांग्रेस उम्मीदवार मुनीष बंसल के घर पर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की पोल खोली। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वहां कोई नया अस्पताल और स्कूल नहीं बनाया है, बल्कि लोगों के टैक्स का 822 करोड़ रुपये पंजाब की जनता को मूर्ख बनाने के लिए विज्ञापनों पर खर्च कर दिया। 

विज्ञापन


पंजाब में जगह-जगह फ्लैक्स लगे हैं, जिन पर लिखा है कि एक मौका केजरीवाल को, जिससे स्पष्ट है कि केजरीवाल भगवंत मान को हराकर खुद पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। कोरोना के गंभीर संकट में दिल्ली सरकार लोगों को ऑक्सीजन नहीं दे सकी। तीन महीने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वेतन नहीं मिला है। 

दिल्ली के कैंसर अस्पताल में दो साल से सर्जरी नहीं हो रही है और डॉक्टरों और नर्सों के कई पद खाली पड़े हैं। लांबा ने कहा कि केजरीवाल प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोषी ठहराते हैं और ऑक्सीजन की कमी के लिए मोदी सरकार को। चुनाव का एलान होने के बाद केजरीवाल ने 38 जनसभाएं कीं लेकिन एक भी जनसभा में भाजपा या मोदी के खिलाफ नहीं बोले। 
विज्ञापन


नशे व भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की बात करने वाले केजरीवाल ने दिल्ली में शराब पीने की आयु 25 से घटाकर 21 साल कर दी है। पहले साल में 21 दिन ड्राई डे होता था और अब घटाकर तीन दिन कर दिया है। लांबा ने कहा कि नशे के खिलाफ बातें करने वाले अरविंद केजरीवाल ने बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांग ली थी, जबकि कांग्रेस के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बिक्रम सिंह मजीठिया पर ड्रग तस्करी का मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें