फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: हरियाणा में 12 की मौत और 7516 नए पॉजिटिव मिले, पंजाब में 30 मरीजों ने गंवाई जान

Sun, 23 Jan 2022 10:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में रविवार को 7516 नए संक्रमित मिले। वहीं 12 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। राहत की बात यह है कि अब संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या सामने आ रही है। पंजाब में 5664 नए मरीज व 30 लोगों की मौत दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर में अब नए संक्रमितों के मुकाबले रोगियों के ठीक होने की तादाद लगातार बढ़ रही है। रविवार को 7683 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे तो 7516 नए संक्रमित मिले और 12 मरीजों ने दम तोड़ दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य राजीव अरोड़ा भी संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के 22 जिलों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 2102, फरीदाबाद में 1232, हिसार में 366, सोनीपत में 560, करनाल में 208, पानीपत में 245, पंचकूला में 615, अंबाला में 341, सिरसा में 182, रोहतक में 184, यमुनानगर में 203, भिवानी में 172, कुरुक्षेत्र में 144, नारनौल में 126, जींद में 145, रेवाड़ी में 118, झज्जर में 177, कैथल में 137 और चरखी दादरी में 104 नए संक्रमित मिले हैं। सबसे कम फतेहाबाद में 71, नूंह में 41 और पलवल में 43 मरीजों की पुष्टि हुई। करनाल में 5, फरीदाबाद में 2, गुरुग्राम, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व जींद में एक-एक मरीज की मौत हुई।

39 हजार ने लगवाया टीका
रविवार को 39 हजार 632 लोगों ने कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच अपनाया। इनमें 13 हजार 762 ने पहली और 23 हजार 545 को दूसरी डोज लगवाई। 2325 से बूस्टर डोज ली। प्रदेश में अभी तक तीन करोड़ 86 लाख 73 हजार 509 लोगों को वैक्सीन लगी है। इसमें दो करोड़ 22 लाख 81 हजार 628 को पहली और एक करोड़ 62 लाख 86 हजार 709 को दूसरी डोज लग चुकी है। अभी तक एक लाख पांच हजार 891 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। प्रदेश में दैनिक संक्रमण दर 20.45 फीसद पर पहुंच गई है। रिकवरी रेट में मामूली बढ़त दर्ज की गई है जो 92.52 फीसदी है।
विज्ञापन


पंजाब में 30 संक्रमितों की मौत, 5664 नए मामले
पंजाब के 15 जिलों में रविवार को 24 घंटे में संक्रमण से 30 ने दम तोड़ दिया, जबकि 5664 नए संक्रमित मिले हैं। अब सूबे में 16978 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। रविवार को पंजाब की संक्रमण दर गिरकर 13.28 पहुंच गई। शनिवार को राज्य की संक्रमण दर 16.65 प्रतिशत दर्ज की गई थी। अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर, मुक्तसर साहिब, तरनतारन, पटियाला और संगरूर में 1-1 मरीज की मौत हुई है। होशियारपुर में 2, जालंधर में 5, लुधियाना में 7, पठानकोट व मोहाली में 3-3 मरीजों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें