फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता प्याज चाहिए तो यहां आइए

Tue, 23 Sep 2014 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को अब प्याज की बढ़ी कीमतों के चलते अधिक जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, प्याज की ऊंची कीमतें लोगों की आंखों से आंसू भी नहीं निकालेंगी।
विज्ञापन


लोगों को राहत देने के लिए पंजाब एग्रो ने अपनी मंडियों में नासिक का बढ़िया प्याज बेचना शुरू कर दिया। जो कि मंडियों में बेचे जाने वाले प्याज से सस्ता है। वहीं, उसकी पैकिंग भी काफी हटकर है।

सोमवार को प्याज का स्टाल फेज-5 स्थित शाहीमाजरा में लगने वाली मंडी में लगाया गया था। प्याज की पांच किलोग्राम की पैकिंग है। साथ ही प्याज काफी साथ सुथरा भी था।
विज्ञापन


इसके रेट मंडी में बिकने वाले प्याज के रेट से कम थे। इस दौरान मंडी में कहीं प्याज 25 से 27 रुपये तक बिक रहा था। जबकि पंजाब एग्रो द्वारा लगाए गए स्टाल पर 24 किलोग्राम के हिसाब से प्याज बेचा जा रहा था।

इस मौके एग्रो के मुलाजिमों ने बताया कि प्याज की ऊंची कीमतों को कंट्रोल करने के लिए प्याज बेचा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में वह 40 से 50 क्विटल प्याज बेच चुके हैं। प्याज की डिमांड भी काफी अधिक है। उन्होंने बताया कि उनका प्याज मंडी में बिकने वाले प्याज से सस्ता होता है।
विज्ञापन


पैकिंग के वजन को लेकर सवाल
मंडी में प्याज खरीदने आए राहुल गुप्ता ने बताया कि बाकी सारी बात सही है। लेकिन वजन को लेकर समस्या आ रही है। अकसर पैकिंग दो से तीन सौ ग्राम कम होता है। जिससे ग्राहक के साथ धोखा होता है। इस तरफ भी पंजाब एग्रो का ध्यान देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें