सुबह घनी धुंध तो कुछ देर बाद तेज धूप। मौसम का यह अजीबोगरीब मिजाज सोमवार को देखने को मिला। सुबह करीब साढ़े सात बजे तक ट्विनसिटी घने कोहरे की सफेद चादर में ढकी नजर आई।
इस दौरान एनएच और शहर की सड़काें पर वाहन लाइटें जलाकर रेंगते दिखाई दिए। जबकि काम पर जाते नौकरी पेशा लोग और स्कूल जाते छात्र-छात्राएं कंपकंपाते हुए गंतव्य तक पहुंचे।
करीब आठ बजे सफेद चादर पूरी तरह छट गई और नौ बजे सूरज की तेज धूप ने सितम ढाना शुरू कर दिया। तेज धूप से बचने के लिए कई लोग सड़कों पर छाता लेकर भी निकलते नजर आए।
चिकित्सकाें की मानें तो तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव से बैक्टीरिया की ग्रोथ बढ़ जाती है और खांसी, नजला-जुखाम व वायरल होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।