फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: पंजाब AAP नेताओं ने किया केजरीवाल के इस्तीफे के फैसले का स्वागत, बोले- क्रांतिकारी हैं

Sun, 15 Sep 2024 04:52 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। उनके इस फैसले का पंजाब आप नेता स्वागत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीएम की कुर्सी छोड़ने का एलान किया है। केजरीवाल ने दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उनके इस एलान के बाद राजनीति में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो दिन पहले जमानत मिली। शुक्रवार को केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आए। इसके बाद रविवार को केजरीवाल ने इस्तीफे का एलान किया। 



अरविंद केजरीवाल के 2 दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने के फैसले पर पंजाब आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ईमानदार लीडर हैं। वह देश की राजनीति को बदलने के लिए ही राजनीति में आए हैं। सीएम की कुर्सी छोड़ने का फैसला, ऐसा फैसला कोई ईमानदार व्यक्ति ही ले सकता है। केवल अरविंद केजरीवाल ही ऐसा कर सकते हैं, जो जेल से बाहर आने के बाद सीएम की कुर्सी छोड़ें। मीत हेयर ने कहा कि भाजपा ने अरविंदर केजरीवाल को जेल में रखने के लिए साजिश रची है। जब उन्हें ईडी के केस में जमानत मिली तो उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि सीबीआई पिंजरे में बंद तोता बन गई है।
विज्ञापन




वहीं, पंजाब के मंत्री अनमोल गगन मान कहते ने कहा कि दिल्ली के लोग जानते हैं कि एलजी के रोकने के बाद भी केजरीवाल ने क्या किया है। भाजपा के लोग आम आदमी पार्टी को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। हम अरविंद केजरीवाल के फैसले का स्वागत करते हैं। केजरीवाल एक क्रांतिकारी नेता हैं, उनके इस फैसले से आम आदमी पार्टी में जोश भरा है। दिल्ली की जनता एकतरफा फैसला देगी और उन्हें दोबारा सीएम बनाएगी। अनमोल गगन मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के इस फैसले से हरियाणा में एक नया संदेश जाएगा। वह हरियाणा के बेटे हैं। आम आदमी पार्टी का आप का क्लीयर मोटिव है कि हम सता की भूख नहीं है हम देश की राजनीति को बदलने आए हैं। पंजाब की तरह हरियाणा के लोग भी अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी को जरूर मौका देंगे। 



आप सांसद मालविंदर सिंह कंग का कहना है कि भाजपा की जो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठी साजिश पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। अब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सभी इलाकों का दौरा करेंगे और लोगों के सामने अपनी बात रखेंगे। लोगों को पता है कि केजरीवाल ईमानदार नेता हैं। कंग ने कहा कि भाजपा ने तानशाही में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है। देश के मौजूदा राजनीतिक में राजनीतिक नेता अरविंद केजरीवाल जैसा कोई नहीं है। उनके इस फैसले का हरियाणा में जरूर असर पड़ेगा। 



पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आज से 10 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने इनकम टैक्स कमीश्नर की नौकरी छोड़ कर देश में झंडा बुलंद किया था कि देश में भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति होने चाहिए। उन्हें सत्ता या पैसे का कोई लालच नहीं है, वह सिर्फ देश में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी राजनीति चाहते हैं। इसलिए उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। उनके इस फैसले से अरविंद केजरीवाल ने जवाबदेही की एक नई मिसाल कायम की है। पूरा देश उनके इस फैसले पर गर्व महसूस कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें