फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमला: पीसीए स्टेडियम से हटाई गई पाक क्रिकेटरों की तस्वीरें, की गई बड़ी मांग

Mon, 18 Feb 2019 09:17 AM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पाक क्रिकेटरों की तस्वीरें
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले के विरोध स्वरूप पीसीए स्टेडियम के हॉल ऑफ फेम से लगी 15 पाक क्रिकेटर्स की तस्वीरें उतार दी गई हैं। वहीं फुटबाल लीग के मैच का स्थान बदलने की मांग भी की गई है।  पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) का कहना है कि विरोध जताने का यह उनका तरीका है। पीसीए के हॉल ऑफ फेम में भारत सहित विश्व में क्रिकेट खेलने वाले हर देश के प्रमुख खिलाड़ियों की तस्वीरें लगी हुई हैं।
विज्ञापन


ये तस्वीरें इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों के दौरान पीसीए में होने वाले मैचों के दौरान दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहती हैं। क्रिकेट फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार खिलाड़ियों की फोटो के साथ वहां सेल्फी लेने से नहीं चूकते। आतंकी घटना को देखते हुए पीसीए ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फोटो को हटा दिया। पीसीए के अधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें पुलवामा में शहीद सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विरोध स्वरूप पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की तस्वीरें उतारने का फैसला लिया गया।

हॉल द फेम गैलरी- पीसीए में पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री व पूर्व क्रिकेटर इमरान खान, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंतखाब आलम, यूसूफ योहाना, शोएब अख्तर, जावेद मियांदाद, वसीम अकरम, सलीम मलिक, इंजमाम उल हक, शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी सहित कई अन्य जाने माने पाक क्रिकेटर्स की तस्वीरें पीसीए की गैलरी, रिसेप्शन, डाइनिंग हॉल, पवेलियन में पिछले कई वर्षों से लगी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में चल रहे फुटबॉल मैच का स्थान बदला जाए

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से कश्मीर में फुटबॉल लीग के कुछ मैच होने हैं। इसमें पंजाब के तेजी से उभरते मिनर्वा फुटबॉल क्लब के मैच भी कश्मीर में खेले जा रहे हैं। पुलवामा अटैक के बाद मिनर्वा क्लब ने गुहार लगाई है कि लीग के बचे हुए मैचों को कश्मीर के बजाय किसी दूसरे राज्य में कराया जाए।

पाक खिलाड़ियों को नहीं मिला था प्रवेश
वर्ष 2013 में चैंपियंस ट्राफी के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों को वीजा में आई प्रॉब्लम केचलते पीसीए में एंट्री नहीं दी गई थी। पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मोहाली के बजाए चंडीगढ़ में ही ठहरा दिया गया था।

पुलवामा आतंकी घटना दुखद है, इसको लेकर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने इस घटना को ध्यान में रखकर पाक क्रिकेटर्स की तस्वीरें स्टेडियम से हटा दी हैं। देश के सम्मान के लिए यह निर्णय लिया गया है।
- अजय त्यागी, पीसीए के खंजाची

 हमें लोगों की भावनाओं का आदर करना चाहिए। इस घटना से देशवासी काफी आहत हैं। इस घटना पर पर आक्रोश और विरोध जताने का यह हमारा तरीका है। पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की तस्वीरें हटाकर हम यह संदेश देना चाहते हैं कि देशप्रेम सबसे पहले है।
- आर पी सिंगला,पीसीए सेक्रेटरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें