राष्ट्रीय पल्स पोलियो मुहिम के तहत 0-5 साल तक के बच्चों को छह से आठ अप्रैल तक पोलियों की बूंदे पिलाई जाएगी।
सेहत विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली हैं। दवाई पिलाने के लिए बूथों से लेकर टीमें तक गठित कर दी गई है। इसके अलावा निगरान अधिकारियों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं।
इस बारे जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला ने बताया कि टीकाकरण अफसर डॉ. रीटा भारद्वाज की अगुवाई में टीमें काम करेगी। मुहिम के लिए 1105 टीमें बनाई गई हैं। जिनमें से 1005 टीमें 289346 घरों में जाकर 139687 बच्चों को महत्वपूर्ण बूंदे पिलाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस बार पल्स पोलियो मुहिम 14 ट्राजिंट बूथ, 72 मोबाइल टीमें और 28 ट्राजिंट काम करेगी। टीमों की निगरानी के लिए 119 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। डॉ. भल्ला ने समूह जिला वासियों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियों बूंदे जरूर पिलाए। यह बच्चों को कई रोगों से बचाती है।